{"_id":"6789ff61d5d477dad90ad99b","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-pond-in-raigarh-district-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: पांच दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: पांच दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 17 Jan 2025 12:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:27 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पांच दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके और पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Raigarh News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पांच दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके और पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरी गांव निवासी विष्णु माझी पिता दिलेश्वर माझी 23 साल 12 जनवरी की सुबह नहाने जाने के नाम से घर से निकला था। शाम तक युवक के नहीं लौटने पर परिजनो के द्वारा युवक की काफी खोजबीन की गई। इसके बाद भी युवक का पता नहीं चल रहा था। आज सुबह गांव के तालाब में पांच दिन से लापता युवक की तैरती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ता था, संभवतः नहाते समय अचानक मिर्गी का दौरा आने से यह घटना घटित हुई होगी।
विज्ञापन