फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   CM Sai gave a gift of crores to the distric addressed public meeting in Raigarh

Raigarh: सीएम साय ने जिले को दी करोड़ों की सौगात, जनसभा को किया संबोधित, विपक्ष के लिए कही ये बात

Tue, 03 Dec 2024 05:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Dec 2024 05:38 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे और उन्होंने भूमिपूजन के साथ-साथ रायगढ़ को करोड़ों रूपये की सौगात दी।

विज्ञापन
CM Sai gave a gift of crores to the distric addressed public meeting in Raigarh
सीएम साय व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे और उन्होंने भूमिपूजन के साथ-साथ रायगढ़ को करोड़ों रूपये की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि 3 दिसंबर को हम जनादेश दिवस के रूप में मनाते हैं। आप सभी को जनादेश दिवस की बधाई। एक साल पहले 3 दिसंबर को 2023 में हमारे छत्तीसगढ़ की जनता, रायगढ़ क्षेत्र की जनता, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी में विश्वास करके भाजपा को 54 विधानसभाओं में चुनाव जीताया था। विजय दिवस के अवसर पर मै आज अपने पुराने कर्मभूमि में जनादेश दिवस मना रहा हूं जो बहुत अच्छा लग रहा है, यह हमारा घर परिवार है। 20 साल तक आप लोगों ने मुझे सांसद के रूप में अपना आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


नालंदा भूमिपूजन के पश्चात शहीद विल्पल त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने मुझे पहले 20 साल तक सांसद के रूप में अपना आशीर्वाद दिया है और आज मै मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश में बैठा हूं इसके लिये भी आप सभी ने अपना आशीर्वाद दिया है। रायगढ़ में बनने वाला नालंदा परिसर यहां के बच्चों के लिये प्रतियोगी परीक्षा तैयारी करने के लिये एक उपहार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले बजट में हमने प्रदेश के 22 जिलों में नालंद परिसर की स्वीकृति दी है। जिसमें एक रायगढ़ का भी शामिल है। रायगढ़ में बनने वाले नालंद परिसर में सरकार का पैसा खर्च नही होगा, रायगढ़ जिले में स्थापित उद्योगों से मिलने वाले सीएसआर की राशि से रायगढ़ में नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद एक साल पूरा होते ही हमने मोदी की गारंटी के तहत लगातार विकास कार्य कर रहे हैं सांय-सांय। रायगढ़ के पंजरी प्लांट में स्थित नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह बात कहीं
विज्ञापन


18 लाख गरीब परिवार पिछले साल प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हो गए थे। हमारी सरकार बनते ही हमारा सबसे पहला काम 13 दिसंबर 2023 में शपथ लेकर 14 दिसंबर को केबिनेट की बैठक लेकर 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दी। साथ ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ में धान खरीदी कर रहे हैं। जिसका 31 सौ रूपया दाम दिया जा रहा है और अंतर की राशि को एक साथ दिया जा रहा है। आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता धान खरीदी देखने जा रहे हैं। उन्होंने मुझे रायपुर एयरपोर्ट में पूछा तो मैने उनका स्वागत किया। वो सिर्फ बैठे-बैठे आरोप लगाते हैं धान खरीदी नही हो रहा है, 21 सौ क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी नही की जा रही है। इसलिये सब जायें और देखे तो उन्हें वास्तिविकता का पता चलेगा। दो साल का बकाया बोनस भी 14 लाख किसान के 37 सौ 14 करोड रूपया हमने वो भी दिया है। आज 70 लाख से भी ज्यादा माताओं और बहनों के बैंक खातों प्रतिमाह एक-एक हजार रूपये महमारी वंदना योजना के तहत दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण का आभार
मुख्यमंत्री ने नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दानसरा में महिलाओं के द्वारा महतारी वंदन योजना की पैसे से राममंदिर बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि आयोध्या में जैसे 5 सौ साल बाद भगवान राम विराजित हुए हैं उससे प्रभावित होकर उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत मिले पैसों को जोड़-जोड़कर राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करवाया है। ऐसी माता-बहनों को मै नमन करता हूं। 

रायगढ़ विकास में नही होगी कमी 
नगरीय निकाय चुनाव के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने होनें वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिये पूरे प्रदेश में पैसा बांट रहे हैं। 2 हजार करोड़ अधिक नगरीय क्षेत्र में दिया जा चुका है। 60 करोड़ रूपये रायगढ़ में दिया जा चुका है और आज उन्होंने यहां आश्वस्त भी किया है कि रायगढ़ के विकास में किसी तरह का कोर कसर नही रखा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चैधरी के द्वारा मांग की जाने वाले रिंग रोड की भी घोषणा की गई। 


137 करोड़ 55 लाख की सौगात 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को 137 करोड़ 55 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को तौल कर स्वागत किया। इस दौरान धान खरीदी का सर्वाधिक मूल्य 31 सौ रुपए दिए जाने और बकाए बोनस के भुगतान के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के 35 पीएम आवास हितग्राहियों को आवास पूरा करने पर पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed