फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Chhattisgarh Election Result Will BJP candidate OP Chaudhary become a big man

Chhattisgarh Election Result: भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी बन पाएंगे बड़े आदमी? अमित शाह ने कही थी ये बात

Sat, 02 Dec 2023 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 06:52 PM IST
सार

रायगढ़ सीट पर नजर दौड़ाएं तो इस बार चौधरी के सामने कांग्रेस के प्रकाश नायक मैदान में हैं जो मौजूदा विधायक भी हैं। ऐसे में नायक के सामने दोबारा विधायकी की सीट पर कब्जा करने का लक्ष्य है। दोनों की किस्मत का फैसला कल यानी तीन दिसंबर को होगा। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Election Result Will BJP candidate OP Chaudhary become a big man
रायगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा की वीआईपी सीटों में से इस बार रायगढ़ सीट पर सबकी निगाह टिकी है। इस सीट से भाजपा ने पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को मैदान में हैं। भाजपा ने अबकि बार ओपी चौधरी की सीट बदल दी है। इस बार ओपी चौधरी खरसिया की जगह रायगढ़ से चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में ओपी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अगर ओपी चौधरी रायगढ़ सीट से जीतते हैं तो निश्चिततौर पर भाजपा में उनका कद बढ़ना तय है। क्योंकि अमित शाह ने रागगढ़ में चुनावी प्रचार के दौरान जनता से कहा था कि आप चौधरी को चुनाव जीता दें। इन्हें बड़ा आदमी मैं बना दूंगा। बड़ा आदमी बनाना मेरा काम है।

विज्ञापन


रायगढ़ सीट पर नजर दौड़ाएं तो इस बार चौधरी के सामने कांग्रेस के प्रकाश नायक मैदान में हैं जो मौजूदा विधायक भी हैं। ऐसे में नायक के सामने दोबारा विधायकी की सीट पर कब्जा करने का लक्ष्य है। दोनों की किस्मत का फैसला कल यानी तीन दिसंबर को होगा। 

विज्ञापन


दरअसल ओपी चौधरी ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में रायगढ़ जिले की खरसिया सीट से चुनाव लड़ा था। उस समय उनके सामने कांग्रेस के दिवंगत नेता नंदकुमार पटेल के बेटे उमेश पटेल थे। इस चुनाव में उमेश पटेल ने ओपी चौधरी को शिकस्त दी थी। उमेश पटेल ने ओपी चौधरी को 16,967 मतों से हराया था। उमेश पटेल को 94,201 वोट मिले थे, वहीं ओपी चौधरी को 77,234 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर रायगढ़ सीट से भाजपा के ओपी चौधरी और कांग्रेस के प्रकाश नायक को जेसीसीजे प्रत्याशी और पूर्व महापौर मधु किन्नर चुनौती दे रही हैं। रायगढ़ सीट से कौन बाजी मारेगा इसका फैसला कल ईवीएम खुलने के बाद होगा। 


 

रायगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 पर नजर नजर डालें, तो मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था। कांग्रेस के प्रकाश नायक और बीजेपी के रोशनलाल के बीच मुकाबला हुआ था। रायगढ़ के वोटरों ने 2018 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया। कांग्रेस के पक्ष में 69 हजार से ज्यादा मत पड़े थे। कांग्रेस ने 14 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता था। इससे पहले साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में रायगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रोशन लाल ने जीत हासिल की थी और उन्हें 91045 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार शक्राजीत नायक को 70453 वोट मिले थे। वह 20592 वोटों के अंतर से दूसरे पायदान पर रह गए थे। साल 2008 के चुनाव में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार डॉक्टर शक्राजीत नायक को जीत मिली थी। उन्हें 72054 वोट हासिल हुए थे और वह विधानसभा पहुंचे थे, जबकि बीजेपी प्रत्याशी विजय अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 59110 वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed