Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Case of stripping and beating police arrested nine accused took out a procession in Raigarh

Raigarh: कपड़े उतरवाकर पिटाई करने का मामला, नौ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस

Tue, 10 Dec 2024 06:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Dec 2024 06:25 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में कल एक शख्स को बंधक बनाकर कपड़े उतरवाकर बेल्ट से बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो वायरल होनें के बाद रायगढ़ पुलिस एक्शन मोड में आते हुए अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला है।

विज्ञापन
Case of stripping and beating police arrested nine accused took out a procession in Raigarh
पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में कल एक शख्स को बंधक बनाकर कपड़े उतरवाकर बेल्ट से बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो वायरल होनें के बाद रायगढ़ पुलिस एक्शन मोड में आते हुए अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला है। ताकि अपराधियो में पुलिस को लेकर खौफ बना रहे। यह कार्रवाई बदमाश बंटी साहू उर्फ रावण और उसके गैंग पर शिकंजा कसने के तहत की गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक 9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर जूटमिल क्षेत्र के बंटी साहू का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता नजर आया। इस घटना के बाद, कबीर चैक निवासी रोमेश साहू 33 साल ने शिकायत दर्ज कराई कि बंटी साहू और उसके साथियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाकर मारा। इस शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने  धारा 127(2), 296,309(4), 351(2) बीएनएस के तहत आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


चक्रधरनगर में आईटीआई कॉलोनी निवासी मोहन बोहिदार से 12 नवंबर को गन्ना पूजा के दिन बंटी साहू और उसके साथी राजा सारथी, संदीप सारथी ने 2300 लूट लिए। इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित की मां कंचनबाई ने कल दर्ज कराई। चक्रधरनगर थाना में  धारा 296, 351(2), 115(2),127(2),140(3),309(6),309(4),3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट और लूट की शिकायत
जूटमिल क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान सागर साहू (24) साल के साथ लूटपाट और मारपीट की एक और घटना सामने आई। इस मामले में भी बंटी और उसके साथियों के खिलाफ धारा 127(2), 296,309(4), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।

विशेष टीम बनाकर की गई कार्रवाई
शहर में लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। निरीक्षक प्रशांत राव और मोहन भारद्वाज के साथ साइबर सेल और दोनों थानों की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 09 अपराधियों को हिरासत में लिया। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया। बंटी साहू और उसके दो साथी अब भी फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। 


आरोपियों का निकाला गया जूलूस
गिरफ्तार सभी 9 आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने जूटमिल थाने से आज निकालकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस दौरान सभी अपराधी कान पकड़कर सड़क में उठक-बैठक करते देखे गए। इस जुलूस के जरिए रायगढ़ पुलिस ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है कि शहर में बदमाशों की कोई जगह नहीं है, और हर अपराधी को उसके कृत्यों की सजा दी जाएगी। 

जूटमिल थाने में गिरफ्तार आरोपी
(1) आशीष यादव पिता स्वर्गीय फूल सिंह यादव उम्र 36 साल, 
(2) अभिकांत राज यादव पिता रामलाल यादव उम्र 23 साल, 
(3) मनोष सिदार पिता रामकुमार सिदार 27 साल,
(4) रमन यादव पिता चमार सिंह यादव उम्र 30 साल,
(5) श्याम यादव पिता स्वर्गीय चमार सिंह यादव 36 साल
सभी निवासी मालीडीपा थाना चक्रधरनगर
(6) बबलू साहू पिता हन नारायण साहू उम्र 22 साल, 
(7)  राजू साहू पिता स्वर्गीय यादव लाल साहू उम्र 28 साल
दोनों निवासी कबीर चैक नवापारा थाना जूटमिल

चक्रधरनगर थाने में गिरफ्तार आरोपी  
(1) राजा सारथी पिता भगवान सिंह सारथी उम्र 25 साल,
(2) संदीप कुमार सारथी पिता जयलाल सारथी उम्र 34 साल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed