{"_id":"67ed2323e8295a5c1c088f85","slug":"case-of-murder-of-computer-operator-two-real-brothers-arrested-deceased-had-a-love-affair-with-sister-accused-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: कम्प्यूटर ऑपरेटर की हत्या का मामला, दो सगे भाई गिरफ्तार, मृतक का आरोपियों की बहन से था प्रेम संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: कम्प्यूटर ऑपरेटर की हत्या का मामला, दो सगे भाई गिरफ्तार, मृतक का आरोपियों की बहन से था प्रेम संबंध
Wed, 02 Apr 2025 05:15 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 02 Apr 2025 05:15 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में एक मार्च की रात गेरसा धान खरीदी केन्द्र के कम्प्यूटर आपरेटर के सिर में रॉड मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में एक मार्च की रात गेरसा धान खरीदी केन्द्र के कम्प्यूटर आपरेटर के सिर में रॉड मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक का आरोपियों की बहन से प्रेम संबंध था इस वजह से आरोपियों से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सिविल अस्पताल पहुंची, जहां मृतक की पहचान दयाराम साहू (27) साल के रूप में हुई। पुलिस को जांच में पता चला कि दयाराम का निरंजन सिदार की रिश्तेदार युवती से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर निरंजन और उसका भाई राजू सिदार पहले से नाराज थे। 1 मार्च की रात साढ़े 12 बजे जब दयाराम साहू निरंजन के घर पहुंचा तब दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर उस पर मोटरसाइकिल के शॉक-एब्जॉर्बर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आरोपी घायल को लेकर पहुंचे अस्पताल
बताया जा रहा है कि लहूलुहान हालत में गंभीर रूप से घायल दयानंद को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाने में दोनों आरोपियों ने ही सहयोग किया। जहां अस्पताल में स्थिति में सुधार नही होनें पर उसे 3 बजे रात को रायगढ़ रिफर किया गया। इस दौरान रास्ते में ही सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपियों ने कबूल अपना जुर्म
पुलिस ने मृतक के भाई कन्हैया साहू की रिपोर्ट पर धरमजयगढ़ पुलिस आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए दोनों आरोपी निरंजन सिदार 31 साल और राजू सिदार 18 को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।