Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Case of murder of a middle aged man on Holi police arrested one accused in Raigarh

Raigarh: होली के दिन अधेड़ की हत्या का मामला, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Mar 2025 07:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में होली के दिन अधेड़ की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी से छेड़खानी करने पर युवक ने लात घुसों से बेदम पिटाई करके अधेड़ को मौत के घाट उतारा था।

विज्ञापन
Case of murder of a middle aged man on Holi police arrested one accused in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में होली के दिन अधेड़ की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी से छेड़खानी करने पर युवक ने लात घुसों से बेदम पिटाई करके अधेड़ को मौत के घाट उतारा था। उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के भैंसाकोठा गली में होली के दिन 14 मार्च को एक एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची चक्रधर नगर पुलिस ने देखा कि मृतक के चेहरे पर रंग-गुलाल लगा था। शव की पहचान न होने के कारण पुलिस के लिए यह मामला चुनौती बना हुआ था, लेकिन 17 मार्च को मृतक के बड़े भाई ने शव की पहचान साधराम निराले (42 वर्ष), निवासी गोपालपुर थाना चक्रधरनगर के रूप में की।

विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात आई सामने  
20 मार्च को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को हत्या की दिशा में मोड़ दिया। रिपोर्ट में पाया गया कि मृतक साधराम निराले के गले और सीने पर गहरी चोटें थीं, पसलियां टूटी हुई थीं और लीवर फट गया था। पीएम रिपोर्ट पर किसी भारी और भोंथरे वस्तु से चोट पहुंचाने का जिक्र था। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में मिला सुराग
हत्या की गुत्थी सुलझाने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो एक संदिग्ध युवक मृतक को मारता हुआ दिखा। हालांकि, फुटेज में उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो रही थी, लेकिन उसके साथ एक महिला भी नजर आ रही थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों को ढूंढ निकाला, जिन्होंने बताया कि 13 मार्च की रात  एक अज्ञात व्यक्ति ने साधराम को घूंसे और लातों से पीटा और वहीं छोड़कर चला गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की हुई शिनाख्त
चक्रधरनगर पुलिस ने बारीकी से सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद संदिग्ध की पहचान अंकित अग्रवाल (निवासी सरला विला, संजय नगर) के रूप में की। गवाहों से शिनाख्ती कराई गई, जिसमें अंकित अग्रवाल को पहचान लिया गया। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपराध कबूल कर लिया।

पत्नी से छेड़छाड करने पर पीटा 
पूछताछ में आरोपी अंकित अग्रवाल ने बताया कि 13 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से सामान लेने निकला था। तभी साधराम (मृतक) ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की। गुस्से में आगबबूला होकर अंकित ने अपनी एक्टिवा स्कूटी (सीजी 13 ए एच 2331) से साधराम का पीछा किया और उसे भैंसाकोठा गली में रोककर बेरहमी से लात-घूंसे बरसाए। वह उसे तड़पता छोड़कर भाग गया, जिससे साधराम की मौत हो गई। 


आरोपी को भेजा गया जेल
चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी अंकित अग्रवाल उम्र 33 साल को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली। चक्रधरनगर पुलिस ने खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed