Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Case of inciting suicide police arrested accused and sent him to jail in Raigarh

Raigarh: आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mon, 27 Jan 2025 05:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Jan 2025 05:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती को आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Case of inciting suicide police arrested accused and sent him to jail in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती को आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शादी तय होनें के बाद युवक के द्वारा शादी से इंकार करने के बाद युवती ने जहर सेवन कर दे दी थी जान। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार घटना 9 जून 2024 की है, जब पुसौर थाना क्षेत्र की युवती ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना पुसौर में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। मृतिका के परिजनों के बयान और पुलिस जांच से यह सामने आया कि युवती का विवेक सुरेन निवासी कोरबा के साथ प्रेम संबंध था और दोनों की शादी तय हो चुकी थी। मई 2024 में युवती परिवारजनों के साथ कोरबा शादी में गई थी। जहां विवेक सुरेन से मुलाकात हुआ। उसके बाद कई बार मिलने के साथ-साथ फोन पर बातचीत का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान दोनों के बीच अंतरंग संबंध भी बने।
विज्ञापन


शादी ने इनकार तो पीया जहर
दोनों के संबंधों में अनबन हुई और विवेक ने शादी से इंकार करते हुए युवती को चेटिंग के माध्यम से जानकारी दी। विवेक के इस कदम से आहत होकर युवती ने 9 जून 2024 को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कल 26 जनवरी को  विवेक सुरेन के खिलाफ धारा 306 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा से गिरफ्तार हुआ आरोपी
पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने पुलिस की एक टीम कोरबा भेजा जहां आरोपी विवेक सुरेंद्र (उम्र 20 साल) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed