Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Bike rider collided with bridge on Raigarh Ektal road and died

Raigarh: रायगढ़-एकताल मार्ग पर बाइक सवार युवक पुल से टकराया, सिर में चोट लगने से मौके पर ही हुई मौत

Mon, 01 Sep 2025 05:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Sep 2025 05:18 PM IST
सार

बाइक सवार युवक बंजारी मंदिर के आगे पहुंचा ही था कि वह अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और पुल से टकराया गया। इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bike rider collided with bridge on Raigarh Ektal road and died
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार की दोपहर पुल से टकराने पर बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेजते हुए परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है। 

विज्ञापन


चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रायगढ़-एकताल मार्ग पर सोमवार की दोपहर 3 बजे के आसपास ओडिशा के झारसुगड़ा जिला के डेहरीडीपा गांव निवासी बलराम डहरिया 18 साल, रायगढ़ की तरफ से वापस अपने गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक बंजारी मंदिर के आगे पहुंचा ही था कि वह अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और पुल से टकराया गया। इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए शव को मेडिकल कॉलेज भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed