{"_id":"68d0db6d316ff245660ffba0","slug":"bike-going-to-see-kalash-yatra-collided-with-bolero-pickup-parked-without-indicator-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना इंडीकेटर खड़ी बोलेरो ने ली जान: रायगढ़ में बाइक सवार दो युवकों की जोरदार टक्कर, दोनों की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना इंडीकेटर खड़ी बोलेरो ने ली जान: रायगढ़ में बाइक सवार दो युवकों की जोरदार टक्कर, दोनों की मौके पर हुई मौत
Mon, 22 Sep 2025 11:07 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:07 AM IST
सार
रायगढ़ में जूटमिल थाना क्षेत्र के पटेलपाली में कलश यात्रा देखने जा रहे बाइक सवार की बाइक बिना इंडीकेटर खड़ी बोलेरो पिकअप से टकराई। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात कलश यात्रा देखने जा रहे बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पिकअप से जा टकराये। इस घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, उक्त घटना जुटमिल बोल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रामकुमार महंत ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया कि बीती रात आठ बजे उसका बेटा पंकज महंत खाना खाने के बाद कलश यात्रा देखने अपने एक साथी समीर दास बैरागी के साथ बाइक पर निकला था। रामकुमार महंत ने बताया की रात करीब 9:30 बजे उसके बड़े बेटे भुवन दास महंत ने बताया की पंकज का पटेलपाली सब्जी मंडी के सामने मेनरोड पर एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन
इस सूचना के बाद मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि पंकज महंत और समीर दास बैरागी, राष्ट्रीय राजमार्ग मे बिना इंडीकेटर के सड़क में खड़ी बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक CG 13 AT 3280 से जा टकराये। इस घटना के बाद दोनों युवकों कोएम्बुलेंस से गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक जांच में ही मौके पर मौजूद चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत हो जाने के बाद मृतक पंकज महंत के पिता रामकुमार महंत की रिपोर्ट पर जुटमिल पुलिस बोलेरो पीकप वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।