फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Advising two brothers constructing a house proved costly they assaulted the sarpanch in Raigarh

रायगढ़: मकान निर्माण करा रहे दो भाइयों को नसीहत देना पड़ा महंगा, दोनों ने मिलकर सरपंच के साथ की मारपीट

Mon, 03 Nov 2025 05:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Nov 2025 05:39 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में पाइप लाइन बिछाने के दौरान मकान निर्माण करा रहे दो भाईयों को नसीहत देना गांव की सरपंच का महंगा पड़ गया। दोनों भाइयों ने मिलकर महिला सरपंच की पिटाई कर दी। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Advising two brothers constructing a house proved costly they assaulted the sarpanch in Raigarh
सरपंच के साथ की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में पाइप लाइन बिछाने के दौरान मकान निर्माण करा रहे दो भाईयों को नसीहत देना गांव की सरपंच का महंगा पड़ गया। दोनों भाइयों ने मिलकर महिला सरपंच की पिटाई कर दी। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कुंजेमुरा गांव की सरपंच संजुक्ता खेस ने तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में नल जल योजना के तहत पाईप लाईन बिछाने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन


पाइप लाइन सनिम खेस और सुमित किशोर के घर से लगकर सरकारी जमीन में बिछाया गया है। दोनों के द्वारा वर्तमान में मकान निर्माण कराया जा रहा है। जिसका दीवार पाईप लाइन से कटकर बन रहा है। गांव की सरपंच ने बताया है कि इसी बात को लेकर उसने दोनों को थोड़ा जगह छोड़कर बनाने की बात कही गई ताकि भविष्य में कभी पाईप लाईन में कोई दिक्कत हो तो मरम्मत करवाने में असुविधा ना हो। 
विज्ञापन


इतना कहकर वह अपने घर जा रही थी इसी बीच दोनों भाई आये और गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करके उसे बताया। जिसके बाद वह थाना पहुंचकर दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल कंजेमुरा गांव की सरपंच की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस दोनों भाई सनिम खेस और सुमित किशोर के खिलाफ धारा 115(2) 296, 3(5) 351(2) के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed