फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   accused arrested who cheated Rs 7 lakh in name of providing jobs by posing as HR

Raigarh: रायगढ़ में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, खुद को बताता था कंपनी का एचआर, अब पहुंचा जेल

Wed, 14 May 2025 09:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 14 May 2025 09:21 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में ठगी का एक नया मामला आया है। जहां एक शख्स ने खुद को कंपनी का एचआर बताते हुए 7 लाख रुपये की ठगी की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
accused arrested who cheated Rs 7 lakh in name of providing jobs by posing as HR
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खुद को एक कंपनी का एचआर बताते हुए नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, 23 जनवरी 2024 को प्रार्थी विजय कुमार गर्ग, निवासी विकास नगर गली नंबर-3 ने सिटी कोतवाली  थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि वर्ष 2019 में रायगढ़ स्थित उनके कार्यालय में शिवदयाल तिवारी नामक व्यक्ति से पहचान हुई थी, जिसने खुद को स्थानीय कंपनी में एचआर पद पर कार्यरत बताया था। बातचीत के दौरान उसने दावा किया कि उसकी कंपनी में ऊंचे पदों तक पहुंच है और वह मैनेजमेंट कोटे से किसी को भी नौकरी दिलवा सकता है। 
विज्ञापन


शुरुआत में विजय गर्ग ने उसकी बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन कई बार वह अपने साथ कुछ लोगों को कार्यालय लेकर आया जो नौकरी का लेटर दिखाते और उसे पैसे थमाते थे। इस पूरे माहौल से प्रभावित होकर विजय गर्ग और उसके साथी संदीप चैधरी निवासी नंदेली ने दो लाख रुपये नकद और बाद में पांच लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवदयाल तिवारी ने यह रकम मई से जुलाई 2020 के बीच विभिन्न तारीखों में ली थी और नौकरी दिलवाने का भरोसा दिलाता रहा। लेकिन महीनों बीतने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो विजय गर्ग ने उससे लगातार संपर्क करना शुरू किया। मोबाइल बातचीत और चैटिंग के माध्यम से वह केवल बहाने बनाता रहा। इसी दौरान उन्हें यह भी पता चला कि नंदेली निवासी संदीप चैधरी का भी काम नहीं हुआ।

प्रार्थी ने बताया कि ठगी का अहसास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को उसकेबिलासपुर स्थित वर्तमान पते पर भेजा गया, जहां वह लगातार पुलिस से आंख-मिचैली कर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा मुखबिर सक्रिय किए गए थे। 


मुखबिर से मिली सूचना पर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में टीम ने बिलासपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि ठगी से प्राप्त रकम को उसने पारिवारिक शादी के अलावा घरेलू खर्चो में खर्च कर कर चुका है।  सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed