{"_id":"68d53f5602262d782f07f51b","slug":"accused-arrested-in-raigarh-case-of-woman-s-death-due-to-beating-by-husband-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल पति गिरफ्तार: रायगढ़ में पीएम रिपोर्ट से मौत का सच आया सामने, हाथ-पैर से जमकर की थी पत्नी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल पति गिरफ्तार: रायगढ़ में पीएम रिपोर्ट से मौत का सच आया सामने, हाथ-पैर से जमकर की थी पत्नी की पिटाई
Thu, 25 Sep 2025 06:44 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:44 PM IST
सार
रायगढ़ के छाल थाना क्षेत्र में पत्नी शारदा श्रीवास की पिटाई से गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जिसे इलाज के दौरान सीएचसी कटघोरा में दाखिल किया गया था। पोस्टमार्टम में होमीसाइडल मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो जाने के मामले में पीएम रिपोर्ट उपरांत महिला के पति को पुलिस ने हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर लिया है। महिला के साथ उसके पति ने हाथ-पैर से जमकर पिटाई की थी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, छह सितंबर को छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ऐडुकला की रहने वाली शारदा श्रीवास 26 साल की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसके पिता और भाई उसे सीएचसी कटघोरा ले गए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
23 सितंबर को यह मर्ग डायरी जांच के लिए थाना कटघोरा से थाना छाल को सौंपी गई। इस मामले में छाल थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने बारीकी से जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति होमीसाइडल पाई गई।
विज्ञापन
मायके पक्ष व गांव के ग्रामीणों से पूछताछ पर पुलिस को पता चला कि मृतका का पति धनेश्वर श्रीवास अक्सर उससे मारपीट करता था। संदेह के घेरे में आए पति धनेश्वर श्रीवास से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 3 सितंबर की रात उसने हाथ-पैर से पत्नी की जमकर पिटाई की थी।
अधिक चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से क्राइम सीन री-क्रिएट कराया, महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आरोपी के कबूलनामे की वीडियो फोटोग्राफी भी की। इसके बाद आरोपी धनेश्वर श्रीवास को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।