{"_id":"694a2ad25b4de2456301c79e","slug":"a-young-man-riding-a-scooter-died-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 23 Dec 2025 11:08 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:08 AM IST
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ फरार हो गया। परिजन की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया, घटना पुसौर थाना थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी चालाक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, हेमसागर यादव निवासी रनभाठा ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद उसका छोटा भाई नीलसागर यादव स्कूटी पर सवार होकर काम करने जा रहा था। इस दौरान 10 बजे के आसपास पुसल्दा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के चालक से तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलते हुए नीलसागर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन