Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A young man riding a bike died after being hit by a high speed tractor

Raigarh Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक, एक की मौके पर ही मौत

Sun, 02 Feb 2025 09:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 02 Feb 2025 09:46 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चला रहे एक युवक की घटनास्थल पर  ही मौत हो गई।

विज्ञापन
A young man riding a bike died after being hit by a high speed tractor
Raigarh News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चला रहे एक युवक की घटनास्थल पर  ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है, उक्त घटना धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बलपेदा निवासी अवध राठिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कल दोपहर वह अपने दोस्त देवान सिंह राठिया के साथ मोटरसाइकिल पर किसी काम के सिलसिले में ग्राम कांटाडांड की ओर जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल को देवान सिंह राठिया चला रहा था।
विज्ञापन

 
बाइक सवार दोनों युवक जब ग्राम जमरगीडी मेन रोड एवं पारेमार के पास पहुंचे ही थें कि सामने की तरफ से आ रहे नीले रंग की ट्रैक्टर के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवकों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक के पीछे बैठा युवक उछलकर झाड़ियों में जा गिरा। वहीं बाइक चला रहा देवान सिंह राठिया ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो जाने के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को अस्पताल भेज दिया गया है, बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed