Raigrah: शिकार के लिए बिछाए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई थी युवक की मौत, जोबरो खार जंगल में मिला था शव
पीएम रिपोर्ट के अवलोकन पर यह जानकारी मिली कि युवक की मौत जंगली सुअर मारने के लिए बिछाए गए अवैध करंट प्रवाहित जीआई तार के संपर्क में आने से हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 11 अक्तूबर की सुबह जोबरो खार जंगल में एक युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने जांच उपरांत अज्ञात शख्स के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। अज्ञात शख्स के द्वारा जंगली सुअर के शिकार के लिये बिछाये गए बिजली के तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो जाने के बाद अज्ञात आरोपी के द्वारा साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोबरो खार जंगल में 11 अक्तूबर की सुबह सरोज बंजारा पिता कार्तिक राम बंजारा उम्र 22 वर्ष निवासी लमडांड खुरूसलेंगा की लाश मिली थी। इस मामले में मर्ग जांच पंचनामा एवं पीएम रिपोर्ट के अवलोकन पर यह जानकारी मिली कि सरोज बंजारा की मौत जंगली सुअर मारने के लिए बिछाए गए अवैध करंट प्रवाहित जीआई तार के संपर्क में आने से हुई थी।
अज्ञात शख्स ने बिछाया था करंटयुक्त तार
घटना स्थल से मिले साक्ष्य जीआई तार साबूत व जले हुए तार, बांस का तीरनुमा टुकडे, खून आलूदा कन्कड पत्थर, जले हुए बाल, कटा हुआ इंसानी अंगुली का छिलका मिला है। जिससे प्रतित होता है किसी अज्ञात व्यक्ती के द्वारा जंगली सुअर मारने के उद्देश्य से जीआई तार को लगभग एक किलो मीटर दूर से 11केवी विद्युत लाईन खंभा से कनेक्शन लेकर तार बीछाया गया था। जिसकी चपेट में आने से सरोज बंजारा की मौत हो गई थी।
साक्ष्य छुपाने का प्रयास
जंगली सुअर के अवैध शिकार के लिए बिछाये गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर युवक की मौत हो जाने के बाद अज्ञात शख्स ने साक्ष्य छुपाने की मंशा से मृतक के शव को घटना स्थल से घसीटकर डोंगरी नीचे छुपाने का प्रयास किया गया था। जांच के दौरान मृतक के दायें पैर के टखने के पास विद्युत करंट से जलने के निशान मिले हैं।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
जंगली सुअर के शिकार के लिये तार बीछाने वाला अज्ञात शख्स यह जानता था कि इस करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से किसी भी व्यक्ती की मृत्यु हो सकती है। इसके बावजूद जान बूझकर विद्युत की चोरी कर खुले जीआई तार में करंट प्रवाहित किया था, जिसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जांच उपरांत पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 105, 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।