फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A young man died after being hit by a high-speed trailer vehicle

Raigarh Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया युवक, सड़क हादसे में गई जान; परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 31 May 2025 11:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 31 May 2025 11:30 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कंपनी में काम करके घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने अपनी चपेट में लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में हुआ।

विज्ञापन
A young man died after being hit by a high-speed trailer vehicle
Raigarh Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कंपनी में काम करके घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने अपनी चपेट में लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेगड़ा निवासी योगेश राठिया 25 साल जो कि मां शाकंबरी पावर प्लांट काम करता था। कल दोपहर काम खत्म करके जब योगेश अपने गांव लौट रहा था, इसी बीच रायगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


रायगढ़-हमीरपुर मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर आसपास के आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों और आरोपी ट्रेलर चालक की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम शुरू कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए आरोपी चालक को पालिघाट के पास से गिरफ्तार किया गया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। बहरहाल चक्रधर नगर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed