फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A worker died after being trampled under hydra in Sky Alloys plant premises in Raigarh

Raigarh: स्काई एलायज प्लांट परिसर में हाइड्रा के नीचे दबकर एक श्रमिक की मौत, गाड़ी बैक करते समय हुआ हादसा

Sun, 31 Aug 2025 08:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Aug 2025 08:44 PM IST
सार

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
A worker died after being trampled under hydra in Sky Alloys plant premises in Raigarh
खरसिया थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की शाम स्काई एलायज प्लांट परिसर में हाइड्रा के नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में ग्राम टेमटेमा स्थित स्काई एलायज प्लांट में रविवार की शाम 5 बजे हाइड्रा बैक करते समय, वहां सफाई का काम करने वाला भगतराम भारद्वाज 55 साल, निवासी रक्सापाली उसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही दबकर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में आक्रोश देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed