{"_id":"694cef1b33f23653a00814a6","slug":"a-villager-was-killed-by-an-elephant-while-returning-from-the-forest-a-herd-of-10-elephants-is-roaming-in-the-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: जंगल से लौटते समय ग्रामीण को हाथी ने उतारा मौत के घाट, 10 हाथियों का दल कर रहा विचरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: जंगल से लौटते समय ग्रामीण को हाथी ने उतारा मौत के घाट, 10 हाथियों का दल कर रहा विचरण
Thu, 25 Dec 2025 01:44 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:44 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में कल शाम गाय-भैस चराकर वापस अपने घर लौट रहे अधेड़ ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में कल शाम गाय-भैस चराकर वापस अपने घर लौट रहे अधेड़ ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बोरो रेंज के खम्हार उत्तर बीट में कल शाम साढ़े 5 बजे के आसपास गाय-भैंस चराकर वापस घर लौट रहे ग्रामीण लोकनाथ यादव 55 साल का एक जंगली हाथी से अचानक सामना हो गया। जिसके बाद हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया।
विज्ञापन
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बोरो रेंज के खम्हार बीट में 10 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वहीं पूरे धरजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों में कुल 55 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। बहरहाल हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन