Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A villager injured in a fight in Raigarh died during treatment

Raigarh: मारपीट में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत, मृतक के पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

Tue, 29 Apr 2025 09:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Apr 2025 09:41 PM IST
सार

मृतक के पिता कमल चैहान ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के द्वारा उसके बेटे के साथ मारपीट की गई है। जिससे उसकी मौत हो गई है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कार्रवाई करते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए उसके बेटे को इंसाफ दिलाए।

विज्ञापन
A villager injured in a fight in Raigarh died during treatment
पुलिस थाना लैलूंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मारपीट में घायल एक ग्रामीण की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। वहीं मृतक के पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंगेकेला निवासी दयानंद चैहान (45 साल) 25 अप्रैल की शाम किसी काम के सिलेसिले में घर से निकला था और काफी समय तक घर नहीं लौटा था। इसी बीच रात करीब 10 बजे गांव का कोटवार और उसका बेटा दयानंद के घर पहुंचे और उसके परिजनों को बताया कि दयानंद बस्ती की एक गली में गिरा पड़ा हुआ है। कोटवार की सूचना के बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे तो गंभीर हालत में दयानंद जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके हाथ-पैर ठीक से काम नहीं कर रहे थे। 
विज्ञापन


परिजनों ने उसे तत्काल लैलूंगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति में सुधार नहीं होता देख वहां के डॉक्टरों ने उसे 26 अप्रैल को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इस दौरान बीती रात उपचार के दौरान दयानंद की मौत हो गई। मृतक के पिता कमल चैहान ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के द्वारा उसके बेटे के साथ मारपीट की गई है। जिससे उसकी मौत हो गई है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कार्रवाई करते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए उसके बेटे को इंसाफ दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed