{"_id":"6a33d91b93957b001902c32b","slug":"a-one-year-old-infant-fell-while-playing-on-the-bed-and-passed-away-before-treatment-could-begin-at-raigarh-medical-college-hospital-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4407667-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: बिस्तर में खेलते समय गिरी एक साल की मासूम, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: बिस्तर में खेलते समय गिरी एक साल की मासूम, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले तोड़ा दम
Thu, 18 Jun 2026 08:14 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:14 PM IST
सार
रायगढ़ में एक साल की मासूम बच्ची जिसने अभी तक दुनिया देखा भी नहीं था कि एक छोटी सी लापरवाही के चलते उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल
विस्तार
रायगढ़ में एक साल की मासूम बच्ची जिसने अभी तक दुनिया देखा भी नहीं था कि एक छोटी सी लापरवाही के चलते उसकी जान चली गई। बीती रात रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले बच्ची ने अंतिम सांस ली। मासूम बच्ची के पिता काम में गए थे और मां खाना बना रही थी, इसी बीच यह घटना हुई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले मालखरौदा निवासी राधेश्याम खुंटे 14 जून की सुबह अपने काम में गया हुआ था इस दौरान उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी और उनकी एक साल की बेटी साक्षी खुंटे अकेले ही बिस्तर में खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक बच्ची नीचे गिर गई। जिससे सिर में गंभीर चोट आने की स्थिति में पहले बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होनें की स्थिति में कल परिजन बच्ची को रायपुर से लेकर रायगढ़ मेडिकल कालेज पहुंचे जहां उपचार शुरू होनें से पहले ही रात करीब 8 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन