{"_id":"6740739e3dd2e9c4f906ed5a","slug":"a-large-group-of-elephants-seen-in-chaal-range-located-in-forests-of-raigarh-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों का बड़ा दल पहुंचा छाल रेंज: जंगलों में एक साथ दिखे 50 हाथी, ग्रामीणों से की गई सावधानी बरतने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों का बड़ा दल पहुंचा छाल रेंज: जंगलों में एक साथ दिखे 50 हाथी, ग्रामीणों से की गई सावधानी बरतने की अपील
Fri, 22 Nov 2024 07:26 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 22 Nov 2024 07:26 PM IST
सार
शुक्रवार की दोपहर छाल रेंज के हाटी बीट में विचरण कर रहे 50 हाथियों के दल का एक वीडियो सामने आया है। हाथियों का यह दल सिथरा मेन रोड को क्रॉस कर रेल लाइन के करीब पहुंचा गया।
विज्ञापन
छाल रेंज में दिखा हाथियों का बड़ा दल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण कर रहे जंगली हाथियों के एक बड़े दल का वीडियो सामने आया है। हाथियों का यह दल मेन सिथरा मेन रोड को पार कर रेल लाइन की तरफ गया है जिसके बाद से उस क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। हाथियों के इस दल में कुल 50 हाथी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले में एक माह के भीतर तीन अलग-अलग घटनाओं में अब तक पांच हाथियों की मौत हो चुकी है। यहां के घने जंगलों में पिछले लंबे अरसे से जंगली हाथियों की मौजूदगी है। लेकिन लगातार कटते जंगल और जंगलों के बीच रेल लाइन गुजरने से हाथियों का दल अब भटकते-भटकते या तो किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल नुकसान करता है या फिर किसी इंसान से सामना होने पर इंसान की जान जा रही है। इसी बीच एक माह के भीतर ही अब तक तीन लोगों की मौत हाथी के हमले से हो चुकी है। वर्तमान समय की बात करें तो रायगढ़ जिले में कुल 151 हाथी अलग-अलग रेंज के अलग-अलग बीट में विचरण कर रहे हैं। जिले में हाथियों की बड़ी संख्या होने की वजह से वन विभाग, हाथी मित्र दल के अलावा हाथी टैकरों की टीम ड्रोन कैमर के अलावा अन्य तरीके से हाथियों की हर मूवमेंट पर नजर बनाये हुए है।
विज्ञापन
इसी बीच शुक्रवार की दोपहर छाल रेंज के हाटी बीट में विचरण कर रहे 50 हाथियों के दल का एक वीडियो सामने आया है। हाथियों का यह दल सिथरा मेन रोड को क्रॉस कर रेल लाइन के करीब पहुंचा गया, जिसके बाद से उस क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। आपको बता दें कि छाल रेंज के हाटी बीट में विचरण कर रहे 50 हाथियों के दल में से ही एक हाथी का बच्चा कल सुबह वन विभाग के तालाब में नहाते समय पानी में डूबकर मर चुका है। इस घटना के बाद वन विभाग लगातार इस दल पर नजर बनाये हुए है।
छाल रेंज में ही 58 हाथी
अकेले छाल रेंज की बात करें तो यहां कुल 58 हाथी अलग-अलग बीट में विचरण कर रहे हैं। जिसमें सर्वाधिक हाथी हाटी बीट में है, जहां कुल 50 हाथी हैं इसी तरह बेहरामार में दो, छाल में एक, कुडुकेकेला में एक, बनहर में एक, लोटान में एक, औरानारा में एक, बोजिया बीट में एक हाथी विचरण कर रहा है। 58 हाथियों के इस दल में नर हाथी की संख्या 14, मादा हाथी 29 के अलावा 15 बच्चे शामिल हैं।