{"_id":"6a1f01a55cd98356a10e3663","slug":"a-fire-broke-out-after-a-violent-collision-between-two-trailers-burning-one-driver-to-death-fire-brigade-teams-engaged-in-extinguishing-the-fire-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4352929-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला; दूसरे ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला; दूसरे ने कूदकर बचाई जान
Tue, 02 Jun 2026 10:00 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:00 PM IST
सार
रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में दो कोयला लदे ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक चालक ट्रेलर में फंसने से जिंदा जल गया, जबकि दूसरे चालक ने कूदकर जान बचा ली।
विज्ञापन
दो ट्रेलर में आग लगने से जिंदा जल गया एक चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार शाम दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस घटना में एक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक ने वाहन से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत झिकाबहाल के पास मंगलवार रात करीब आठ बजे दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में एक चालक ट्रेलर में फंस गया, जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे वाहन के चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेलरों में कोयला लोड था। घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई तथा आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन