{"_id":"68aaca6ddec528cca60ef90b","slug":"a-farmer-died-after-getting-electrocuted-while-starting-a-bore-pump-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: बोर पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: बोर पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 24 Aug 2025 01:46 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:46 PM IST
विज्ञापन
Raigarh News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज सुबह बोर पंप चालू चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बायसी के लाखपतरा निवासी रामप्रसाद राठिया आज सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास अपने खेत की तरफ गया हुआ था, जहां बोर पंप चालू करने के दौरान उसकी करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। काफी देर तक राम प्रसाद के घर नहीं लौटने पर उसकी पत्नी और भांजा जब उसे ढूंढने खेत की तरफ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रामप्रसाद का शव खेत में पड़ा हुआ था। इस घटना की जानकारी आग की तरह गांव में फैल गई और देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
खेत में करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत की खबर मिलते ही धरमजयगढ़ थाना प्रभारी सीताराम धु्रव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला अज्ञात शव
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरारीमुडा जंगल में आज सुबह एक अज्ञात शख्स की फांसी पर लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक की उम्र 40 से 45 साल के आसपास बताई जा रही है। आज सुबह जंगल की तरफ गए गांव के ग्रामीणों ने फांसी पर लटकती लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। घटना की जानकारी के बाद धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए उसकी शिनाख्त में जुट गई है।