फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   6 accused arrested in woman gang rape who had gone to see a fair in Raigarh

रायगढ़ में रक्षाबंधन पर हैवानियत: मेला देखने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, अब तक सात आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Aug 2024 11:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Aug 2024 11:02 PM IST
सार

रायगढ़ में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक अन्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन
6 accused arrested in woman gang rape who had gone to see a fair in Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मेला देखने के लिए गई महिला के साथ सामूहिक का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। उक्त मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन

 
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित कसाईपाली गांव में बीती शाम मेला देखने जाने निकली महिला को रास्ते में कुछ युवकों के द्वारा डरा धमकाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने मंगलवार को पुसौर थाने पहुंचकर मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुसौर पुलिस अलर्ट मोड में आते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 70 (1), 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आसपास के गांव में छापामारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में तीन गांव के युवकों की संलिप्ता है और उसमें कई नाबालिग बताए जा रहे हैं।
 
नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही लगातार कार्रवाई में लग गई है। पीड़िता से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान और चिन्हित लोगों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

पीड़िता का कराया गया मेडिकल- एसपी 
सामूहिक बलात्कार पर एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि कल 27 वर्षीय महिला ने आकर बताया कि 19 अगस्त को जब वह मेला देखने रायगढ़ जा रही थी, तब कुछ लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed