फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   25 passengers injured after bus overturns nine injured admitted to hospital in Raigarh

रायगढ़ : बस पलटने से 25 यात्री घायल, नौ घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, हादसे के बाद मची चीख पुकार

Sat, 12 Jul 2025 02:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 12 Jul 2025 02:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह यात्री बस खेत में पलट गई। इस घटना में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। जिसमें 09 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना तमनार थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
25 passengers injured after bus overturns nine injured admitted to hospital in Raigarh
बस पलटने से 25 यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह यात्री बस खेत में पलट गई। इस घटना में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। जिसमें 09 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह तकरीबन 9 बजे के आसपास तोलमा से रायगढ़ के बीच चलने वाली यात्री बस पलट गई। इस घटना में सवार में 25 यात्री घायल हो गए है, जिसमें 9 यात्रियों को तेजराम, सुकांति सिदार, ललिता भगत, सुंदरमति चैहान, हरिराम खडिया, मंगलराम निषाद, नत्थुराम यादव के अलावा अन्य लोगों को तमनार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रोजाना की भांति सितारा बस यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य के लिये रवाना हुई थी। यात्री बस जब मिलुपारा-कोडकेल गांव के पास स्थित ढलान में पहुंची ही थी कि बस चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे यात्री बस खेत में पलट गई। अचानक इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल यात्री बस पलटने की जानकारी तमनार पुलिस को दी जिसके बाद दो एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। तमनार पुलिस इस मामले में बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed