फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh Municipal Corporation's official website hacked; Pakistani flag shown; investigation launched

रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट हैक: दिखा पाकिस्तानी झंडा; जांच शुरू

Fri, 23 Oct 2026 01:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 Oct 2026 01:45 PM IST
सार

रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तानी झंडे का प्रतीक और हैकिंग से जुड़ा संदिग्ध संदेश दिखाई देने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Raigarh Municipal Corporation's official website hacked; Pakistani flag shown; investigation launched
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तानी झंडे का प्रतीक और हैकिंग से जुड़ा संदिग्ध संदेश दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नगर निगम की वेबसाइट पर "Hacked by Over Threes 1337" लिखा हुआ नजर आया। इस मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद साइबर विशेषज्ञों की मदद से नगर निगम की वेबसाइट से उस संदिग्ध झंडे और हैकिंग संदेश को हटा दिया गया है। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

 

नगर निगम की वेबसाइट को खोलने पर उसमें दर्ज सामान्य जानकारी की जगह पाकिस्तान के झंडे का प्रतीक दिखाई दे रहा था। इसके साथ ही स्क्रीन पर हैकर का संदेश भी दर्ज था। एक सरकारी वेबसाइट पर इस तरह की संदिग्ध सामग्री सामने आने के बाद निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आया। इसके बाद प्रबंधन ने साइबर सेल से संपर्क कर मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद वेबसाइट की तकनीकी जांच की गई और संदिग्ध सामग्री को हटाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली गई। विशेषज्ञों ने प्रयास करके पाकिस्तानी झंडे का प्रतीक और हैकिंग मैसेज हटा दिया।

विज्ञापन

 

साइबर विशेषज्ञों की मदद से वेबसाइट को ठीक कर लिया गया है, लेकिन यह बदलाव किसने और किस तरीके से किया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस पूरे मामले में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। पुलिस और साइबर सेल की टीम जांच के जरिये वेबसाइट में अनधिकृत बदलाव की वजह और इसके पीछे शामिल व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। साइबर सेल तकनीकी साक्ष्य खंगाल रही है। फिलहाल इस घटना में किसी हैकर या साइबर समूह की भूमिका की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed