{"_id":"6adb39804ebcb60b7c0851b4","slug":"korba-seven-year-old-girl-murder-case-accused-arrested-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार…स्वीकार किया जुर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: सात साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार…स्वीकार किया जुर्म
Fri, 23 Oct 2026 04:11 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के राजगामार में तीन दिन से लापता सात साल की बच्ची का शव पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। पुलिस ने खोजी कुत्ते और जांच के आधार पर 42 वर्षीय अजय उर्फ अमित चौहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता इस बच्ची का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से 42 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला शव
मूल रूप से सक्ती जिले के फागुरम गांव के रहने वाले एक व्यक्ति चार महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ राजगामार आए थे। वे यहां अपने परिवार का पेट पालने के लिए एक पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करते हैं। उनकी सात साल की बेटी तीन दिन पहले पास की एक किराने की दुकान से सामान खरीदने गई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी।
काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तब पिता ने 19 अक्तूबर की शाम को पुलिस चौकी में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार की सुबह राजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव मिला।
विज्ञापन
खोजी कुत्ते के जरिये पुलिस तक पहुंचा सुराग
शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और खोजी कुत्ते को लेकर मौके पर पहुंची। जांच के दौरान खोजी कुत्ते ने महत्वपूर्ण सुराग दिया। वह झाड़ियों से सूंघते हुए राजगामार के रावणभाठा इलाके में स्थित एक मकान तक जा पहुंचा। पुलिस ने खोजी कुत्ते के इसी इशारे के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदेही को हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान बांगो थाना क्षेत्र के देवमती पारा निवासी 42 वर्षीय अजय उर्फ अमित चौहान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की दो पत्नियां हैं और वह घटना वाले दिन रावणभाठा इलाके में अपनी दूसरी पत्नी से मिलने के लिए आया था।
वारदात के बाद हुआ फरार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि आरोपी अमित चौहान ने मासूम बच्ची को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।