फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PWD Secretary expressed displeasure over deficiencies in construction works, issued strict instructions

छत्तीसगढ़: पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण कार्यों में कमियों पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

Fri, 23 Oct 2026 04:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 Oct 2026 04:24 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता में सुधार, सड़क-पुल निर्माण की जांच और लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
PWD Secretary expressed displeasure over deficiencies in construction works, issued strict instructions
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों, सड़कों और पुलों के निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। सचिव ने अधिकारियों को गुणवत्ताहीन कार्य कराने वाले ठेकेदारों पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कॉलेज भवन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
सचिव बंसल ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में निर्माणाधीन दो मंजिला नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कॉलेज परिसर की लगभग 10 एकड़ जमीन का विधिवत सीमांकन कराने, चारों ओर पिलर लगाने और राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार और सड़क के स्तर के अंतर को दूर करने तथा दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त रैंप बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने भवन में फ्लोरिंग, प्लास्टर और बारिश के पानी की निकासी के लिए डाउन-पाइप की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


विश्राम गृह को कार्यालय बनाने के निर्देश
डोंगरगांव स्थित पुराने विश्राम गृह का निरीक्षण करते हुए सचिव ने शासकीय परिसरों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य भवन और उपयोगी संरचनाओं की मरम्मत कराकर परिसर को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय तथा भंडारण कक्ष के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जर्जर संरचनाओं को नियमानुसार हटाने और अगले 15 से 20 दिनों के भीतर परिसर का समतलीकरण व साफ-सफाई का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क और पुल निर्माण की जांच के निर्देश
सचिव ने राजनांदगांव से अंबागढ़ चौकी मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण, ग्राम पैरी नाला में निर्माणाधीन पुल और ग्राम सुखरी से दीवानभेड़ी मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण में ग्रेन्युलर सब-बेस की मोटाई, सड़क की चौड़ाई और लेवल की जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए वीडियोग्राफी कराने और अभिलेख संधारित करने को कहा। उन्होंने पैरी नाला पुल में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने रोड मार्किंग, सेंटर लाइन और डिवाइडर के रंग-रोगन में सुधार करने को कहा। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी. के. भतपहरी, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एन. के. जयंत, अधीक्षण अभियंता अपर्णा चौरपगार तथा कार्यपालन अभियंता रितु खरे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed