{"_id":"65c480c2fbfd8b79050e50c1","slug":"rahul-gandhi-bharat-jodo-nyaya-yatra-enter-raigarh-chhattisgarh-from-odisha-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो न्याय यात्रा: जातीय जनगणना पर बोले राहुल गांधी, कहा- OBC नहीं, सामान्य वर्ग से आते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत जोड़ो न्याय यात्रा: जातीय जनगणना पर बोले राहुल गांधी, कहा- OBC नहीं, सामान्य वर्ग से आते हैं पीएम मोदी
Thu, 08 Feb 2024 12:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:52 PM IST
सार
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर पहली बार बड़ा हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग से नहीं आते, बल्कि वे सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने कहा कि 2000 में गुजरात सरकार ने उनकी जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
राहलु गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंच चुकी है। यात्रा ने ओडिशा से रायगढ़ में प्रवेश किया है। नौ और 10 फरवरी को छुट्टी के बाद 11 फरवरी को राहुल गांधी कांशीराम चौक से रायगढ़ शहर के भ्रमण की शुरुआत करेंगे। इसके बाद यह यात्रा खरसिया होते हुए शक्ति व कोरबा की ओर रवाना हो जाएगी। इन जिलों से होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पहुंचेगी। रायगढ़ राहुल गांधी ने जातीय जनगणना पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
LIVE: #BharatJodoNyayYatra | Jharsuguda to Raigarh | Chhattisgarhhttps://t.co/U5U4gHSrGj
विज्ञापन विज्ञापन— Bharat Jodo Nyay Yatra (@bharatjodo) February 8, 2024
रायगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने जाति जनगणना का मुद्दा एक बार फिर उठाया। उन्होंने कहा कि 73 प्रतिशत लोगों को भागीदारी मिलनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया में ओबीसी, दलित और एसटी की कितनी भागीदारी है। राहुल गांधी ने कहा, 'हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जिसमें कन्याकुमारी से कश्मीर तक गए। इस दौरान चार हजार किलोमीटर चले और उस यात्रा का लक्ष्य भाजपा देश में नफरत फैला रही है, हिंसा का माहौल बना रही है, उसके खिलाफ खड़े होने का था।'
राहुल गांधी ने कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा से बहुत खूबसूरत नारा निकला था। 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुली' और ये लाइन कांग्रेस की विचारधारा को बहुत गहराई से किसी को भी समझा देती है। वो नफरत की दुकान खोलते हैं, हम मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। वो हिंसा के बाजार चलाते हैं और हम अहिंसा की दुकानें चलाते हैं। हमने जब यह यात्रा खत्म की तब कई राज्यों से लोग आये और उन्होंने कहा आपने साउथ से नार्थ कर दिया और जिसमें कई राज्य छूट गए इसलिए आपको दूसरी यात्रा करनी चाहिए। जिसके बाद हम इस बात से सहमत हुए।'

मीडिया में कितने आदिवासी और पिछड़े हैं- राहुल गांधी
उन्होंने कहा, 'आज हमारे हिंदुस्तान में युवाओं को रोजगार नहीं मिलता। 40 साल से अधिक बेरोजगारी आज है। महंगाई बढ़ती जा रही है, आदिवासियों की जमीनें छीनी जा रही हैं।' ओडिशा में हुए प्रेस वार्ता के दौरान एक पत्रकार के द्वारा पूछे गए सवाल के संबंध में राहुल गांधी ने बताते हुए कहा कि आप जाति जनगणना की बात कर रहे हो, आप हर भाषण में कह रहे हो पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को हक मिलना चाहिए, क्या इससे देश नहीं बंट रहा है।'
राहुल गांधी ने कहा, 'इस सवाल के जवाब में मैंने पत्रकार से दूसरा सवाल पूछा मैंने पत्रकार से पूछा कि आपकी जो ये पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिसमें दूर-दूर से पत्रकार आकर शामिल हुए हैं। इसमें कितने आदिवासी और पिछड़े हैं। नेशनल मीडिया में कितने अखबार के मालिक पिछड़े वर्ग के हैं। कितने मालिक दलित वर्ग के हैं। कितने मालिक आदिवासी वर्ग के हैं। मेरे इस सवाल के जवाब में पत्रकार के पास कोई जवाब नहीं था। इसके अलावा जाति जनगणना का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा।'

ओबीसी वर्ग से नहीं आते पीएम मोदी- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर पहली बार बड़ा हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग से नही आते, बल्कि वे सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने कहा कि 2000 में जब गुजरात सरकार ने उनकी जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल कर लिया, जबकि जिस जाति से नरेंद्र मोदी आते हैं, वह सामान्य की जाति है। अपने आपको नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग के बताते हैं, उनके पास इसके पूरे प्रमाण मौजूद हैं।