{"_id":"cb6bda519c6ed7628bd9f05942c3431c","slug":"rahul-gandhi-affect-congress-candidates-for-chhattisgarh-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखें, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
जयप्रकाश पाराशर/रायपुर
Updated Fri, 11 Oct 2013 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए बस्तर और राजनांदगांव क्षेत्र की 18 में से 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की सूची घोषित कर दी है।
विज्ञापन
इस सूची को राहुल गांधी के सर्वे और फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया माना जा रहा है।
पढ़ें, छत्तीसगढ़ का राजनीतिक समीकरण
विज्ञापन
जहां जीरम घाटी के नक्सलवादी हमले में मारे गए प्रमुख कांग्रेस नेताओं को रिश्तेदारों को टिकट दिए गए हैं, वहीं कई नए चेहरों को उतारा गया है। राहुल गांधी के फार्मूले की असली परीक्षा आने वाली सूची में होगी।
विज्ञापन
जीरम हमले में मारे गए प्रदेश कांग्रेस नेता नंदकुमार पटेल के बेटे उमेश पटेल को खरसिया और महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को दंतेवाड़ा से टिकट दिए गए हैं।
हमले में मारे गए उदय मुदलियार की पत्नी अलका मुदलियार को राजनांदगांव से टिकट दिया गया है।
पढ़ें, छत्तीसगढ़ का चुनावी दंगलः एक नजर में
भारी गुटबाजी से घिरी रही छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता इस सूची को काफी अच्छी मान रहे हैं और हमले में मारे गए नेताओं के रिश्तेदारों को सहानुभूति का फायदा मिलेगा। बस्तर और राजनांदगांव में भाजपा का पिछले चुनाव में दबदबा रहा था।
चरणदास महंत, अजीत जोगी और महेंद्र कर्मा के गुटों में संतुलन बनाने का प्रयास इस सूची में दिखाई देता है।
हमले के दौरान विवाद में घिरे कवासी लकमा, जिन्हें अजीत जोगी के निकट माना जाता है, को कोंटा सीट से एक बार फिर टिकट दिया है।
कवासी लकमा 1998 से लगातार जीतते आ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे बस्तर में वहीं कांग्रेस के अकेले विधायक रहे थे।
सूची में कई नाम चौंकाने वाले हैं। इसे राहुल गांधी की चयन प्रक्रिया का असर माना जा रहा है।
जगदलपुर से श्यामू कश्यम का नाम दिया गया है, जिनका नाम कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा था।
इसी तरह मोहला मानपुर से मौजूदा विधायक शिवराज सिंह का टिकट काटकर तेजकुंवर नेताम को टिकट दिया गया है। जो एकदम नया चेहरा है।
सूची के नामः
देवती कर्मा (दंतेवाड़ा), अलका मुदलियार (राजनांदगांव), लखेश्वर बघेल (बस्तर), चंदन कश्यप (नारायणपुर), उमेश पटेल (खरसिया), संत नेताम (केशकाल), मोहन मरकाम (कोंडागांव), कवासी लकमा (कोंटा), गिरवर जंघेल (खैरागढ़), श्यामू कश्यप (जगदलपुर), दलेश्वर साहू (डोंगरगांव), विक्रम मंडावी (बीजापुर), मनोज सिंह मंडावी (भानुप्रतापपुर), शंकरलाल धुर्वा (कांकेर), मंगतूराम पवार (अंतागढ़), चित्रकोट (दीपक बैस), तेजकुंवर नेताम (मोहला मानपुर)
पढ़ें, विधान सभा चुनावों की विस्तृत कवरेज