फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rahul father said My son rescue was not possible without the blessings of Lord Jagannath

Chhattisgarh: पांच दिन बाद बोरवेल से निकला राहुल तो भर आया पिता का दिल, बोले- वे बचावकर्मी नहीं, मेरे भगवान जगन्नाथ

Fri, 17 Jun 2022 03:59 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 17 Jun 2022 03:59 AM IST
सार

राहुल के पिता रामकुमार साहू ने कहा कि हम मानते हैं कि भगवान जगन्नाथ ने मेरे बेटे को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ बचाव दल भेजा था। 

विज्ञापन
Rahul father said My son rescue was not possible without the blessings of Lord Jagannath
राहुल साहु - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 69 फीट गहरे बोरवेल में गिरे राहुल साहू को 104 घंटे तक लगातार चले ऑपरेशन के बाद बचाया गया था। राहुल के पिता ने गुरुवार को कहा कि जिन बचानवकर्मी ने मेरे बेटे को बचाया मैं उनमें भगवान जगन्नाथ देखता हूं। क्योंकि मेरे बेटे का बचना भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं था।

विज्ञापन


11 साल के राहुल साहू को स्नान पूर्णिमा के दिन मंगलवार को भगवान जगन्नाथ के स्नान की रस्म के दौरान बोरवेल से बचाया गया था। राहुल के पिता रामकुमार साहू ने ओडिशा के पत्रकारों के एक समूह को बताया कि हम मानते हैं कि भगवान जगन्नाथ ने मेरे बेटे को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ बचाव दल भेजा था। 
विज्ञापन


उन्होंने एक घटना को याद करते हुए बताया कि राहुल कई साल पहले पुरी की पारिवारिक यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए लापता हो गया था। बाद में वह भगवान जगन्नाथ के मंदिर के एक द्वार के पास मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने कटक से रेस्क्यू टीम खासकर एनडीआरएफ को धन्यवाद देते हुए कहा, मैं उनमें भगवान जगन्नाथ को देखता हूं। उन्होंने खाना छोड़ दिया और राहुल को बचाने के लिए रातों की नींद हराम कर दी। उनके प्रयासों से ही मेरा बेटा मौत के मुंह से निकला है। 


रामकुमार साहू ने कहा कि राहुल के ठीक होने के बाद फिर से पुरी जाएंगे, अभी राहुल का छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुरंग में लंबे समय तक रहने के कारण लड़के को संक्रमण हो गया था। पिता ने कहा कि उसे और सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed