{"_id":"6305f13f316e2f290b583399","slug":"property-businessman-committed-suicide-jumped-into-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रायपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी ने तालाब में कूदकर जान दी, टहलने निकला तो नहीं लौटा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रायपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी ने तालाब में कूदकर जान दी, टहलने निकला तो नहीं लौटा घर
Wed, 24 Aug 2022 03:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 24 Aug 2022 03:07 PM IST
सार
कारोबारी की पहचान अनुपम केडिया के रूप में हुई। बताया गया है कि वह मंगलवार शाम को कार से टहलने निकला था। शहर के तेलीबांधा तालाब किनारे केडिया ने ड्राइवर से कहा कि वह टहल कर आता है। इसके बाद उसने तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक युवा प्रॉपर्टी कारोबारी ने तालाब में कूदकर जान दे दी। घटना मंगलवार को हुई। खुदकुशी की वजह अभी पता नहीं चली है।
विज्ञापन
कारोबारी की पहचान अनुपम केडिया के रूप में हुई। बताया गया है कि वह मंगलवार शाम को कार से टहलने निकला था। शहर के तेलीबांधा तालाब किनारे केडिया ने ड्राइवर से कहा कि वह टहल कर आता है। इसके बाद उसने तालाब में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
तेलीबांधा थाना पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच में पता चला है कि अनुपम केडिया पैसों के लेनदेन और पारिवारिक वजहों से परेशान चल रहा था। चूंकि, अभी परिजनों की मनोदशा ठीक नहीं है, इसलिए उनके बयान बाद में दर्ज किए जाएंगे। शव पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन