{"_id":"6969f68f26339cd01e01c74d","slug":"promotion-in-the-mineral-department-three-assistant-geologists-became-deputy-directors-in-chhattisgarh-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: खनिज विभाग में पदोन्नति, तीन सहायक भौमिकीविद बने उप संचालक, यहां देखें आदेश की कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: खनिज विभाग में पदोन्नति, तीन सहायक भौमिकीविद बने उप संचालक, यहां देखें आदेश की कॉपी
Fri, 16 Jan 2026 01:59 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:59 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग ने विभागीय संरचना को मजबूत करते हुए तीन सहायक भौमिकीविदों को उप संचालक (भौमिकी) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग ने विभागीय संरचना को मजबूत करते हुए तीन सहायक भौमिकीविदों को उप संचालक (भौमिकी) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13 में पदस्थ किया गया है।
पदोन्नत किए गए अधिकारियों में पूर्णानंद वर्मा, परमानंद खूंटे और नरेंद्र कुमार निषाद शामिल हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में पदस्थापना दी गई है। वहीं परमानंद खूंटे को भी संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नरेंद्र कुमार निषाद को संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म के क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर में उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, इन पदोन्नतियों से खनिज अन्वेषण, निगरानी और प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। शासन ने अपेक्षा जताई है कि अधिकारी अपने अनुभव और तकनीकी दक्षता से विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
विज्ञापन
यहां देखें आदेश की कॉपी