फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   process was postponed after the dispute in the auction of the municipality shopping complex

Bijapur: नगर पालिका शॉपिंग कॉम्पलेक्स की नीलामी में हुआ विवाद, उपाध्यक्ष और पार्षद आए सामने, प्रक्रिया स्थगित

Fri, 24 Feb 2023 04:18 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 04:18 PM IST
सार

बीजापुर नगर पालिका की शॉपिंग कॉम्पलेक्स की नीलामी अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार को नीलामी की प्रक्रिया शुरू होते ही विवाद शुरू हो गया। पालिका उपाध्यक्ष के साथ कुछ पार्षदों ने इसका विरोध किया। कई पार्षद ने नीलामी कराने की भी बात की।

विज्ञापन
process was postponed after the dispute in the auction of the municipality shopping complex
नगर पालिका शॉपिंग कॉम्पलेक्स की नीलामी में हुआ विवाद। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीजापुर नगर पालिका परिषद द्वारा नए बस स्टैंड में बनाए जा रहे शॉपिंग कॉम्पलेक्स की गुरुवार को नीलामी का पहला चरण पूरा होना था। अनारक्षित कॉम्पलेक्स की नीलामी शुरू होने के साथ ही विवादों में आ गई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर आधा दर्जन पार्षद समर्थकों के साथ नीलामी हाल में पहुंच कर व्यापारियों से कहा कि अभी तक नीलामी और आवंटित दुकानों को लेकर पालिका पार्षदों की सहमति नहीं बनी है। 

विज्ञापन


जिसके कारण यह नीलामी प्रक्रिया गलत है। जिसके बाद  वहां मौजूद पार्षद कलाम खान ने कहा की आज किसी भी तरह नीलामी पूरा करना है। क्यों की गीदम और जगदलपुर से आए व्यापारियों को बार-बार आने के लिए समय नहीं मिलेगा। जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। 

विज्ञापन

अध्यक्ष को पालिका दुकान नीलामी छोड़ बाहर आना पड़ा

एक-एक कर पालिका के पार्षद और एल्डरमैन पालिका कार्यालय के बाहर द्वार में एकत्र होने लगे। भाजपा पार्षद नंदू राना नीलामी हाल में बैठे रहे। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर मीडिया से चर्चा कर ही रहे थे की पीछे से पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया ने बीच में टोका और उनके बीच जमकर कहा-सुनी हुई। हालांकि, मीडिया से नपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर ने कहा कि नए बस स्टैंड में निर्माणाधीन शॉपिंग कांपलेक्स वहां पहले से मौजूद दुकानदारों को ध्यान में रखते हुए नीलामी प्रक्रिया की जानी थी। आज होने वाले नीलामी स्थगित करने की सूचना सीएमओ को दी गई थी। फिर भी गुपचुप तरीके से यहां प्रक्रिया जारी थी। उन्होंने कहा की आज सभी व्यापारी आए हुए हैं। उन्हे बताया गया है की वहां पहले से दुकान लगाने वाले ठेला टपरी वालों को चिन्हित और आवंटित करने के बाद ही नीलामी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुषोत्तम सल्लुर के साथ पार्षद व सदस्य राज्य युवा आयोग  प्रवीण डोंगरे, जितेंद्र हेमला, कविता यादव, सोनमती ताती, लक्ष्मण कडती, साहिल तिग्गा, जितेंद्र हेमला, एल्डरमैन और कांग्रेस के नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित अन्य कांगेसी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि नए बस स्टैंड में प्रतावित डबल स्टोरी शॉपिंग कांप्लेक्स  में कुल 46 दुकानें हैं जिसमे आरक्षण की स्थिति एसटी 22, एससी 07,  ओबीसी 07, शिक्षित बेरोजगार 02, भूतपूर्व सैनिक 01, दिव्यांग 01, महिला 06, विधवा और परित्यक्ता 01 शामिल हैं। जिसके नीलामी की तिथि 15 फरवरी तय की गई थी जिसे संशोधित करते हुए 23 फरवरी निर्धारित की गई थी। नगर पालिका परिषद बीजापुर के सीएमओ बीएल नुरेटी ने कहा कि संशोधन सूचना देने में चूक हुई है। अब दुकान नीलामी की प्रक्रिया भूमि आवंटन के बाद पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed