फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   primary school students staged in rajnandgaon collectorate for teacher

छात्रों का सत्याग्रह: प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के लिए पहुंचे कलेक्ट्रेट, गांधी प्रतिमा के नीचे दिया धरना

Tue, 31 Jan 2023 08:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Jan 2023 08:24 PM IST
सार

बच्चों का कहना था कि स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होने से अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। आने वाले महीनों में परीक्षा होने वाली है, पर पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बच्चे और उनके परिजन कलेक्ट्रेट में स्थापित गांधी प्रतिमा के सामने बैठ गए और वहीं धरना देने लगे।

विज्ञापन
primary school students staged in rajnandgaon collectorate for teacher
गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे स्कूली छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों ने सत्याग्रह किया। बड़ी संख्या में छोटे-छोटे स्कूली बच्चे अपने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गए और वहां गांधी प्रतिमा के नीचे धरना दिया। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि उनकी पढ़ाई चौपट हो रही है। स्कूल की व्यवस्था भी बिगड़ गई है। इसे दुरुस्त करें। फिलहाल कलेक्टर ने उनका आवेदन स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन




भैंसातरा स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कलेक्टर पहुंच गए और शिक्षक की मांग करने लगे। जन चौपाल में कलेक्टर से गुहार लगाते बच्चों ने बताया कि उनके स्कूल में 104 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन शिक्षक सिर्फ दो हैं। पहले चार शिक्षक थे, लेकिन तीन माह पहले दो टीचरों का स्थानांतरण हो गया है। पहले भी उच्चाधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया था, पर कार्यवाही नहीं हुई। 
विज्ञापन




बच्चों का कहना था कि स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होने से अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। आने वाले महीनों में परीक्षा होने वाली है, पर पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बच्चे और उनके परिजन कलेक्ट्रेट में स्थापित गांधी प्रतिमा के सामने बैठ गए और वहीं धरना देने लगे। बच्चों का कहना था कि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। फिलहाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed