{"_id":"64258428426e4ffae809c2b5","slug":"primary-school-children-were-mercilessly-beaten-up-by-the-teacher-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने सिर पर मारे डंडे: प्राइमरी स्कूल के बच्चों को बेरहमी से पीटा, छात्रों ने स्कूल जाने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर ने सिर पर मारे डंडे: प्राइमरी स्कूल के बच्चों को बेरहमी से पीटा, छात्रों ने स्कूल जाने से किया मना
Thu, 30 Mar 2023 06:14 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Thu, 30 Mar 2023 06:14 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक स्कूल टीचर पर बच्चों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। जिसके बाद बच्चों ने स्कूल जाने से ही मना कर दिया। पूरे मामले की जांच अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल के बच्चों को शिक्षिका ने बेरहमी से पीटा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरवाही विकास खंड के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने स्कूल शिक्षिका पर डंडे से सिर में पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। पिटाई से बच्चों के सिर पर सूजन असा गई। पिटाई से डरे बच्चों ने स्कूल जाने से मनाकर दिया है। परिजनों ने शिक्षिका पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
जिले के मरवाही विकास खंड के पथरीटोला गांव के प्राथमिक शाला स्कूल में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका राम कुमारी पर प्राथमिक शाला के कक्षा दूसरी और तीसरी के बच्चों सिर पर डंडे से पिटाई करने का आरोप लगा है। पिटाई से बच्चों के सिर में कई जगह सूजन आ गई है। एक बच्ची को तो पिटाई से बुखार तक आ गया, शिक्षिका से मार खाने के बाद बच्चों ने अपने परिजनों से स्कूल में हुई पिटाई और उसके बाद आई सूजन की शिकायत की है। जिसके बाद पालकों ने पूरे मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी को फोन से शिकायत की है।
विज्ञापन
मामले में संकुल प्रभारी पूरे मामले की जांच करने पहुंचे तो बच्चों ने अपने साथ हुई पिटाई और पिटाई के बाद हो रहे दर्द और सूजन की जानकारी संकुल प्रभारी को दी। 5 साल से 8 साल तक के बच्चों की इस तरह हुई पिटाई से संकुल प्रभारी भी हतप्रथ हैं। हालांकि, शिक्षा विभाग पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। पालकों ने पूरे मामले की सूचना मीडिया को दी। पिटाई के मामले पर परिजनों का कहना है कि शिक्षक को स्कूल से हटाया जाए। एवं दूसरे की पदस्थापना स्कूल में करने की मांग की है।
विज्ञापन