फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Pretext of marriage young man made physical relations several times In Kabirdham

Kabirdham: शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार बनाए शारीरिक संबंध, बाद में विवाह करने से किया इनकार

Fri, 07 Apr 2023 07:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Apr 2023 07:26 PM IST
सार

आरोपी प्रेमसिंह परते को एफआईआर दर्ज होने जानकारी मिल गई थी। इसके बाद वह थाना मानाकुंडुर, जिला करीमनगर तेलंगाना फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को मानाकोंडुर, जिला करीमनगर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Pretext of marriage young man made physical relations several times In Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने बाद शादी से इनकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

मामला जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है। एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की पीड़िता द्वारा थाना साल्हेवारा जिला खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि प्रेमसिंह परते (24) निवासी ग्राम छोटे रेंगाखार जंगल, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा उसे शादी का झांसा देकर 22 फरवरी 2023 को ग्राम बानो के जंगल थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद बीच-बीच में लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी करने की बात कहने पर उसने मना कर दिया। इस मामले में थाना साल्हेवारा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के सहसपुर लोहारा थाना भेजा गया। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। विवेचना के दौरान आरोपी प्रेमसिंह परते को एफआईआर दर्ज होने जानकारी मिल गई थी। इसके बाद वह थाना मानाकुंडुर, जिला करीमनगर तेलंगाना फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को मानाकोंडुर, जिला करीमनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के साथ मोटर साइकिल को भी जब्त किया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed