फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   President's special invitation to Baiga families of special backward tribe in CG

CG: विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा परिवारों को राष्ट्रपति का विशेष न्यौता: गणतंत्र दिवस समारोह पर होंगे शामिल

Sun, 12 Jan 2025 04:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 12 Jan 2025 04:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के छह सदस्य 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
President's special invitation to Baiga families of special backward tribe in CG
विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के छह सदस्य 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजति बैगा परिवार के तीन परिवारो को आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


विशेष आमंत्रित बैगा परिवारों में ग्राम पंचायत कादावनी के आश्रित ग्राम पटपरी की जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की तीतरी बाई बैगा और पति बुध सिंह बैगा और ग्राम तेलियापानी की ही बाली बाई बैगा,पति सोनू राम बैगा कुल छः बैगा सदस्य है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त होगा। कलेक्टर ने जिले के इन बैगा परिवारों को दिल्ली तक गणतंत्र दिवस के आयोजन तक सुरक्षित ले जाने के लिए इन परिवारों के साथ जिला क्रेडा अधिकारी नंद कुमार गायकवाड़ की डियूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति से मुलाकात और विशेष रात्रि भोज का अवसर
दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ आयोजित विशेष रात्रि भोज में सम्मिलित होने का भी सम्मान प्राप्त होगा।  इन परिवारों को इसके अलावा, ये परिवार प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन और भी अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।


सौर ऊर्जा ने बदली बैगा परिवारों की जिंदगी
महज एक साल पहले, 2024 की दीपावली के पहले तक इन परिवारों के घरों में अंधेरा था। बिजली की सुविधा से वंचित इन बैगा परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा ने 24 अक्टूबर 2024 को ग्राम पंचायत कादावनी के मजराटोला पटपरी में जन चौपाल लगाई थी। इस दौरान उन्होंने क्रेडा विभाग को निर्देश दिया कि ग्राम पटपरी के सभी 25 घरों को सौर ऊर्जा संयंत्र से विद्युतीकृत किया जाए। क्रेडा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, प्रत्येक घर में 300 वॉट क्षमता के सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगाए। दीपावली के पहले ही इन घरों में पहली बार रोशनी पहुंची, जिससे इन परिवारों के जीवन में उजाला आया। इसी दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नंद लाल बैगा के घर जाकर उनके परिवार के साथ भोजन भी किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed