{"_id":"64d8e8828a59a5cc6c03a3f6","slug":"preparations-for-independence-day-completed-in-raipur-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी: फुल ड्रेस रिहर्सल, अधिकारियों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी: फुल ड्रेस रिहर्सल, अधिकारियों ने लिया जायजा
Sun, 13 Aug 2023 07:58 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 13 Aug 2023 07:58 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के लिए राजधानी रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां के व्यवस्थाओं की जायजा लेने कलेक्टर और एसएसपी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
रायपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के लिए राजधानी रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां के व्यवस्थाओं की जायजा लेने कलेक्टर और एसएसपी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। समारोह के लिए हो रहे तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए पुलिस परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे सीएम भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे। वहीं परेड की सलामी लेंगे। इस वर्ष समारोह में छत्तीसगढ़ महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैंड दस्ता आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। इस महिला दल की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की मौजूदगी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवसपर पुलिस परेड ग्राउंड पर उदित पुस्कर के नेतृत्व में 16 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। परेड केटूआई सी गौरव सिंह होंगे।
सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरूष और महिला प्लाटून, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना की पुरूष और महिला प्लाटून और एनसीसी की बालक और बालिका प्लाटून के साथ अस्वरोही दल और पुलिस बैंड प्लाटून भी मार्च पास्ट में शामिल होंगे।
भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में 27 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और राज्य स्तरीय और पुलिस महानिदेशक पुरूस्कार दिए जाएंगे। इस बार समारोह में ओडिशा पुलिस प्लाटून भी आमंत्रित मेहमान प्लाटून के रूप में मार्च पास्ट में शामिल होंगे।