{"_id":"68e9e359f440bea75c0d9932","slug":"preparations-for-departure-of-monsoon-in-chhattisgarh-light-rain-expected-in-next-few-days-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई की तैयारी, अगले कुछ दिन हल्की बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई की तैयारी, अगले कुछ दिन हल्की बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Sat, 11 Oct 2025 10:26 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:26 AM IST
सार
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ से विदा लेने की ओर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ से विदा लेने की ओर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी शुरू होने के आसार हैं। हालांकि, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में अभी भी हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी रेखा फिलहाल रक्सौल, वाराणसी, जबलपुर होते हुए महाराष्ट्र के अकोला और अलीबाग तक पहुंच चुकी है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो अगले दिनों में मौसम को प्रभावित करेगा।
अगले दिनों का पूर्वानुमान
प्रदेश में 2-3 दिनों तक कुछ जगहों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद भी कुछ इलाकों में फुहारें और हल्की वर्षा संभव।
विज्ञापन
रायपुर का मौसम
राजधानी में 11 अक्टूबर को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के करीब रह सकता है।
बीते 24 घंटे का मौसम
पिछले एक दिन में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज़्यादा वर्षा भिलाई (दुर्ग) में 58.6 मिमी हुई। दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।