{"_id":"6884ba1dce9868bccf0ef9be","slug":"potholes-on-the-national-highway-became-fatal-a-young-man-died-after-getting-hit-by-one-in-balrampur-ramanujga-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर रामानुजगंज: राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे बने जानलेवा, चपेट में आने से युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर रामानुजगंज: राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे बने जानलेवा, चपेट में आने से युवक की हुई मौत
Sat, 26 Jul 2025 05:55 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 26 Jul 2025 05:55 PM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग के गड्ढे लोगों के लिए लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग के गड्ढे लोगों के लिए लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं आज सुबह 11 बजे के करीब बलरामपुर विकासखंड के ग्राम अमडंडा का युवक जो अपने परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने सनवाल जा रहा था इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में चोरपहरी में गड्ढे के चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित हो गई एवं वह गिर गया जिससे गंभीर चोट लगी एवं मौके पर उसकी मौत हो गई घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने सीडी डीलक्स बाइक से सनवाल अपने किसी परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राज्य मार्ग के गड्ढे उसके लिए जानलेवा साबित हुए चोरपहरी के पास गड्ढे के चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई एवं रक्तस्राव अधिक होने से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बलरामपुर विकासखंड के अमडंडा के प्रमोद कुमार पिता खेद नाथ दास उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना पर मृत युवक के स्वजन पहुंचे।
विज्ञापन