{"_id":"2bd31020dc908bf95ae6b6621a8e2467","slug":"polling-sluggish-in-bastar-s-maoist-dominated-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटिंग पर नक्सलियों की बंदूकों का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटिंग पर नक्सलियों की बंदूकों का साया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Apr 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में चुनावों पर नक्सलियों की बंदूकों का साया कुछ ऐसा छाया है कि मतदान बेहद धीमी गति से चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक जिस बूथ पर सोनी सोरी ने वोट डाला वहां लगातार गोलियां चलने की आवाजें आ रही थीं।
विज्ञापन
स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि मतदान बेहद धीमी गति से चल रहा है और नक्सली खौफ के चलते लोग अपने घरों से वोटिंग के लिए नहीं निकल रहे हैं।
बस्तर में यूं तो मुख्य मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद दिनेश कश्यप और कांग्रेस के दीपक कर्मा में है। दीपक कर्मा, महेंद्र कर्मा के बेटे हैं जो जीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में मारे गए थे।
विज्ञापन
आप ने यहां से सोनी सोरी को उम्मीदवार बनाया है जिन पर नक्सलियों के लिए काम करने का आरोप है। वे इस वक्त जमानत पर हैं।
यहां के 80 प्रतिशत बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। पुलिस से लेकर सीआरपीएफ तक सब मौजूद हैं लेकिन नक्सलियों का खौफ इतना है कि लोग वोट डालने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन