फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Politics heated up in Balodabazar violence case: BJP said- Bhupesh should not be too happy on Devendra's bail

बलौदाबाजार हिंसा मामले में गरमाई सियासत: बीजेपी बोली- देवेंद्र की जमानत पर भूपेश ज्यादा खुश न हों

Thu, 20 Feb 2025 06:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 20 Feb 2025 06:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद रहे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। विधायक की जमानत को लेकर अब कांग्रेस-बीजेपी दोनों आमने-सामने हैं।

विज्ञापन
Politics heated up in Balodabazar violence case: BJP said- Bhupesh should not be too happy on Devendra's bail
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद रहे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। विधायक की जमानत को लेकर अब कांग्रेस-बीजेपी दोनों आमने-सामने हैं। कांग्रेस लगातार प्रदेश के भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। साथ ही आरोप भी लगा रही। वहीं बीजेपी ने भी कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसा है। 
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बलौदाबाजार हिंसा के मामले में सात माह से जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को मिली जमानत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्यादा खुश नहीं होने की नसीहत देते हुए कहा है कि इस मामले में बघेल भाजपा के खिलाफ मिथ्या प्रलाप करके अपनी जग हंसाई कराते शोभा नहीं देते। श्रीवास्तव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि न्यायपालिका और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। इसलिए महज जमानत मिल जाने पर बघेल इतने उतावलेपन का प्रदर्शन करके हर बार की तरह फिर आरोपियों की वकालत कर रहे हैं।
विज्ञापन


'पूरी कांग्रेस जमानत पर है'
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि जिस कांग्रेस के आला नेताओं से लेकर खुद बघेल तक जमानत पर घूम रहे हैं, उन्हें भाजपा और उसकी सरकारों पर तोहमत जड़ने से पहले अपना गिरेबान में झांक ही लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस के नेताओं में शर्म-ओ-हया का कोई वजूद ही नहीं रह गया है और जमानत मिल जाने पर ही खुद को बेगुनाह मान लेने का भरम पाल बैठते हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं, अश्लील सीडी बनाकर राजनीतिक प्रतिशोध भांजने की पराकाष्ठा करके बघेल खुद जेल जाकर बेल पर हैं! पूरी कांग्रेस जमानत पर है और जमानत मिल जाना उनको बेगुनाह साबित नहीं करता। फिर भी भूपेश बघेल जमानत मिल जाने पर फूलकर कुप्पा हुए जा रहे हैं, तो यह खुशफहमी उनको मुबारक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


'न जनता माफ करेगी, न कानून माफ करेगा'
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को खराब करने वालों और मनखे-मनखे एक समान का संदेश देने वाले बाबा घासीदास के अनुयायियों को बदनाम करने का प्रयत्न वालों को न तो समाज माफ करेगा, न जनता माफ करेगी, न कानून माफ करेगा। उन्हें सजा मिलकर रहेगी। श्रीवास्तव ने कहा कि बघेल के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार, घपले-घोटालों में कांग्रेस के कई नेता, दलाल और सरकारी अधिकारी महीनों से जेल में बंद हैं और उनको जमानत तक के लाले पड़े हुए हैं। फिर भी बघेल जाँच एजेंसियों के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने से बाज नहीं आते और हिंसा व घपले-घोटालों के आरोपियों की वकालत करने का कोई मलाल भी उनको नहीं होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अपराधीकरण और अपराधियों का कांग्रेसीकरण जितना बघेल के शासनकाल में हुआ है, उससे पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed