फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Politics: Chief Minister Bhupesh hits back at Assam CM Hemant Biswa Sharma, says new Mullah eats more onions

Politics: मुख्यमंत्री भूपेश का असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा पर पलटवार, कहा- नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है

Wed, 07 Sep 2022 06:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 06:49 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कहा कि हेमंत बिस्वा शर्मा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। बिस्वा अभी नए-नए मुल्ला हैं। कहा भी जाता है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। 

विज्ञापन
Politics: Chief Minister Bhupesh hits back at Assam CM Hemant Biswa Sharma, says new Mullah eats more onions
सीएम भूपेश बघेल ने हेमंत विश्वा शर्मा पर पलटवार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कमेंट करने वाले असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा को आड़े हाथ लिया है। पलटवार करते हुए भूपेश ने कहा कि हेमंत नए-नए मुल्ला बने हैं, इस वजह से ज्यादा प्याज खा रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। ये यात्रा भाजपा और उसके सहयोगी दलों के निशाने पर है। इसे लेकर बयान राजनीति भी जोरों पर है। इसे लेकर हाल में असम के सीएम ने बयान जारी कर कहा था कि इस यात्रा का भारत में कोई फायदा नहीं है। कांग्रेस के राज में ही भारत का बंटवारा हुआ था। इस बयान से भूपेश बघेल खफा नजर आए थे। 
विज्ञापन


क्या कहा था हेमंत बिस्वा ने
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत 1947 में बंटा था। अगर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करनी ही है, तो राहुल गांधी को यात्रा की शुरुआत पाकिस्तान से करनी चाहिए। भारत पहले से जुड़ा हुआ है और एक है। भारत में इस यात्रा का कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेश बघेल का पलटवार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कहा कि हेमंत बिस्वा शर्मा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। बिस्वा अभी नए-नए मुल्ला हैं। पहले कांग्रेस में थे, अब भाजपा में गए हैं। कहा भी जाता है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। हेमंत बिस्वा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा देखा होगा, जिसमें पाकिस्तान भारत और नेपाल बांग्लादेश सब हैं।

बघेल ने कहा कि भाजपा कहती है कि भारत के सारे मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दो। फिर पाकिस्तान को अखंड भारत में जोड़ दो। फिर पाकिस्तान भेजने और मिलाने का क्या मतलब है? यदि इन सारे देशों को मिलाएंगे बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान 40 और 50 करोड़ जनसंख्या मुसलमानों की हो जाएगी, तब तो हालत और खराब हो जाएगी। बघेल ने आगे कहा कि कोई भी जाति धर्म के मानने वाले लोग हैं, भारत एक ऐसा देश है, जहां कई धर्म जाति के लोग निवास करते हैं। हिंदुस्तान की अनेकता में एकता है।


क्या है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस ने मिशन 2024 के तहत भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। कन्याकुमारी में विशाल रैली के जरिये 3,570 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है। यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक जाएगी। पांच महीनों में कांग्रेस की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कन्याकुमारी रवानगी से पहले पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जानी है। देशभर से हर राज्य के लोग जुड़ेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को जोड़कर नफरत फैलाने की कोशिश को समाप्त करना है। देश में जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं उसको केंद्र सरकार कमजोर कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed