{"_id":"65b12a5fd9bbd7646c0f4539","slug":"policeman-died-in-hospital-in-korba-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: ड्यूटी से वापस लौटने पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में पुलिसकर्मी ने तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: ड्यूटी से वापस लौटने पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में पुलिसकर्मी ने तोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 24 Jan 2024 08:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 24 Jan 2024 08:51 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक आरक्षक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिसकर्मी की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी अशोक पेंदराम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजाक थाना में आरक्षक के पद पर तैनात अशोक पेंदराम की मौत के बाद शोक की लहर छा गई। पुलिसकर्मी अशोक पेंदराम रायपुर से ड्यूटी कर वापस कोरबा लौटे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी अशोक पेंदराम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काशी नगर में किराए के मकान में रहता थे। अशोक मूलतः रतनपुर कर्रा गांव के रहने वाले थे। 2005 बैच में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। जांजगीर चांपा जिला से कोरबा आए थे। पति-पत्नी और बच्चे जीवन यापन करते आ रहे थे, लेकिन अचानक इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक पुलिसकर्मी के शव कार्यवाही के बाद उनके गृहग्राम भेजा गया, जहां काफी संख्या में पुलिसकर्मी और परिजन अंतिम संस्कार में शामिल हुए।