Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police went to close shop and got into fight in Gaurela Pendra Marwahi

GPM News: देर रात तक पान की दुकान पर होता हुड़दंग, बंद कराने गई पुलिस को दुकानदार ने पीटा

Thu, 19 Dec 2024 08:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Dec 2024 08:03 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में देर रात तक पान की दुकान खोलने की शिकायत पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम दुकान बंद करवाने पहुंची। दुकान संचालक और उसके बेटे ने टीम के जवान के साथ मारपीट की। 
 

विज्ञापन
police went to close shop and got into fight in Gaurela Pendra Marwahi
पुलिस थाना मरवाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरवाही में देर रात तक पान दुकान खोले जाने की शिकायत पर दुकान बंद करवाने पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम के जवान के साथ झूमा-झपटी व डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पुलिस जवान की शिकायत पर पान दुकान संचालक और उसके बेटे के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं, मामला दर्ज होने की भनक लगते ही दोनों आरोपी पिता पुत्र फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


पूरा मामला मरवाही के बस स्टैंड इलाके का है, जहां पर ठेला लगाकर पान की दुकान का संचालन करने वाले सुनील गुप्ता और उनका बेटा स्पर्श गुप्ता की स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे थे। देर रात ये लोग अपनी दुकान खोले रहते हैं, जिससे दुकान में हुल्लड़बाजी होते रहती है। इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग की टीम गस्त पर निकल ही रही थी और टीम जब पान दुकान पर पहुंची और देर रात तक दुकान खोले जाने को लेकर आपत्ति जताई तो पुलिस जवान और दुकान संचालक के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई।
विज्ञापन


इतने में दुकान संचालक सुनील गुप्ता और उसका बेटा स्पर्श गुप्ता आवेश में आकर दुकान में रखे डंडे से पुलिस जवान रमेश जायसवाल पर हमला कर दिया और झूमा-झपटी शुरू कर दी। इसके बाद थाने से और पुलिसकर्मियों को बुलाया गया, तब तक आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस अधिकारियों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तत्काल पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पान दुकान संचालक सुनील गुप्ता और उसके बेटे स्पर्श गुप्ता के खिलाफ पुलिस कर्मी रमेश जायसवाल की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed