फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police traced 203 people in a span of 11 months in Jagdalpur

गुमशुदा लोगों को ढूंढ रही पुलिस: अपनों से मिले तो झलक उठे परिजनों के आंसू, 11 माह में 203 लोगों को खोजा निकाला

Fri, 06 Dec 2024 04:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Dec 2024 04:23 PM IST
सार

जगदलपुर में पुलिस ने 11 माह के अंतराल में 203 लोगों को खोज निकाला है। गुमशुदगी के लोगों को अचानक से अपने सामने देख परिजनों के आखों में आंसू झलक पड़े, जिसके बाद अब परिजनों की बातों को बुरा न मानते हुए परिजनों के अनुसार ही रहने की बात कही है।
 

विज्ञापन
police traced 203 people in a span of 11 months in Jagdalpur
परिजन से मिले - फोटो : अणर उजाला

विस्तार

घर में होने वाले छोटे-छोटे विवाद के साथ ही प्रेम प्रसंग में फंस कर कई युवा या फिर बच्चे अपने घर को छोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद परिजनों के द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया जाता है, ऐसे गुमशुदा लोगों को खोजने में पुलिस लगातार काम कर रही है। पुलिस ने 11 माह के अंतराल में 203 लोगों को खोज निकाला है। गुमशुदगी के लोगों को अचानक से अपने सामने देख परिजनों के आखों में आंसू झलक पड़े, जिसके बाद अब परिजनों की बातों को बुरा न मानते हुए परिजनों के अनुसार ही रहने की बात कही है।

विज्ञापन


वर्ष 2024 की बात करें तो एक जनवरी 2024 से लेकर नवंबर 2024 तक करीब तीन थाने जिसमें कोतवाली थाना क्षेत्र से गुम हुए 13 बच्चों में से 11 को खोज निकाला गया, जबकि बड़े लोगों में महिला-पुरूष मिलाकर 72 लोग गुम हो गए थे, जिसमें 57 लोग ही बरामद हुए हैं। वहीं, बात करे अगर नगरनार थाना क्षेत्र की तो गुम हुए छह बच्चों में सभी सकुशल बरामद हो चुके हैं, जबकि बड़े लोगों में 34 लोग गुम हुए थे, जिसमें अभी 26 लोगों को बरामद किया गया है। वहीं, आठ की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


इसके अलावा बोधघाट क्षेत्र की बात करें तो गुम हुए 25 बच्चों में से सभी को खोज निकाला गया है, जबकि बड़े लोगों में 94 में से 78 ही अब तक बरामद किया गया है, जबकि 16 की तलाश की जा रही है। साल भर में इन्हीं तीन थाना क्षेत्र से 244 गुमशुदाओं में से 203 लोगों को खोज निकाला गया है, जबकि 41 की तलाश अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed