{"_id":"641ff9e6f69d572d3a005075","slug":"police-seized-truck-full-of-cattle-smugglers-absconded-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: मवेशियों को क्रूरता से भरकर ले जा रहे थे MP, पुलिस ने नाकाबंदी की तो ट्रक छोड़कर फरार हुए तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: मवेशियों को क्रूरता से भरकर ले जा रहे थे MP, पुलिस ने नाकाबंदी की तो ट्रक छोड़कर फरार हुए तस्कर
Sun, 26 Mar 2023 01:23 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:23 PM IST
सार
मवेशियों को डीसीएम ट्रक में क्रूरता से भरकर ले जा रहे तस्करों को पुलिस पकड़ने में नाकाम रही। हालांकि, एक ट्रक के साथ 19 मवेशियों को जब्त किया है। पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने नाकाबंदी की तो ट्रक छोड़कर फरार हुए तस्कर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले के थाना तरेगांव जंगल में शनिवार को मवेशियों से भरा डीसीएम ट्रक पुलिस ने पकड़ा है। तस्कर मवेशियों को भरकर एमपी की ओर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक को पकड़ा। हालांकि, इसदौरान तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। ट्रक से 19 भैंसा व भैंसी बरामद हुए हैं। जिनकी कीमत लगभग ग्यारह लाख 90 हजार बताई जा रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के थाना तरेगांव जंगल में एक ट्रक संख्या यूपी 16ईटी 9618 में चालक अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ग्राम अंधरी कछार की ओर से मवई (म.प्र.) की ओर कत्लखाना ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र एवं हमराह स्टाप व सउनि मुकेश कुमार साहु थाना तरेगांव जंगल के हमराह स्टाप के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम तरसिंग में नाकाबंदी लगाई।
विज्ञापन
पुलिस की नाकाबंदी देखकर करीबन 200 मीटर पहले ही तस्कर वाहन को खड़ाकर जंगल व अंधेरा का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। तलाशी लेने पर पता चला कि ट्रक में 12 भैंसा, 7 भैंसी पाए गए। मवेशियों को निर्दयता व क्रूरतापूर्वक गाड़ी में भरकर बिना चारा पानी के ले जाया जा रहा था। मौके पर जब्ती की कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन