फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police Operation Shankhnaad activated again crackdown on cow smugglers in Jashpur

Jashpur: पुलिस का "ऑपरेशन शंखनाद" फिर हुआ सक्रिय, गौ-तस्करों पर कसा शिकंजा

Mon, 06 Jan 2025 06:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 Jan 2025 06:11 PM IST
सार

जशपुर पुलिस ने "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत गौ-तस्करी पर कड़ा प्रहार जारी रखते हुए बीती रात से लेकर आज सुबह तक दो बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Police Operation Shankhnaad activated again crackdown on cow smugglers in Jashpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर पुलिस ने "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत गौ-तस्करी पर कड़ा प्रहार जारी रखते हुए बीती रात से लेकर आज सुबह तक दो बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया। झारखंड और ओडिशा की ओर हो रही गौ-तस्करी को रोकते हुए पुलिस ने 18 गौ-वंश को सुरक्षित बचाया, जबकि तस्करों के खिलाफ कड़े कानून के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विज्ञापन


झारखंड सीमा तक फिल्मी स्टाइल में पीछा 
बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झारखंड की ओर गौ-तस्करी के लिए एक पीकअप वाहन (जे.एच. 01 एफ.पी. 7910) ले जाया जा रहा है। थाना दुलदुला पुलिस ने निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे के नेतृत्व में तुरंत घेराबंदी की योजना बनाई। लोरो घाटी में तगड़ा बेरिकेड लगाकर वाहन को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन तस्करों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुए भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लगभग 30 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद तस्कर झारखंड सीमा के पास काटासारू गांव के जंगल में वाहन छोड़कर फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर 12 गौ-वंश बरामद हुए। पुलिस ने तस्करों की पहचान कर ली है, और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतबा में दो तस्कर गिरफ्तार, 6 गौ-वंश बरामद
आज सुबह चौकी कोतबा पुलिस को मरघट्टी गोड़ा जंगल से ओडिशा की ओर गौ-तस्करी की सूचना मिली। उप निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो तस्करों, चूणामणी यादव (50) और अवल साय मिंज (45), को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 6 गौ-वंश जप्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने गौ-वंश को ओडिशा ले जाने की बात स्वीकार की।

कड़े कानून के तहत कार्रवाई
दोनों मामलों में तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जप्त वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और वाहन मालिक को भी सह-आरोपी बनाया जाएगा।

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा, "जशपुर पुलिस का 'ऑपरेशन शंखनाद' इस साल भी प्रभावी रूप से जारी रहेगा। झारखंड और ओडिशा की ओर हो रही गौ-तस्करी पर हमारी कड़ी नजर है। कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"


दुलदुला मामले में निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू और आरक्षक हरिश केंवट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, कोतबा की कार्रवाई में उप निरीक्षक राकेश यादव, प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा, आरक्षक उपेंद्र सिंह, और बूटा सिंह का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed