फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police got big success huge quantity of ganja recovered during checking

Jashpur: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 04:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Sep 2023 04:51 PM IST
सार

दरअसल नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा त्वरित एवं लगातार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में जिले के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Police got big success huge quantity of ganja recovered during checking
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा से बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी कर छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी कर रहे आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तुमला पुलिस ने डीआईजी व एसएसपी जशपुर डी. रविशंकर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बाजार में बरामद गांजे की कीमत दो लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।  

विज्ञापन


दरअसल नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा त्वरित एवं लगातार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में जिले के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि टिकलीपारा का भुनेश्वर यादव कार में ओडिशा की ओर से अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने तुमला तिराहा रोड में नाकाबंदी कर कार को रोककर कार की चेंकिग की। चेकिंग के दौरान कार से 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद गांजे के साथ ही आरोपी को गीरिफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed